Nokia 5 का 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 5 के एक नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 5 का नया वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ आएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट 7 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

Nokia 5 का 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • नोकिया 5 का पुराना वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ आता है
  • नोकिया 5 का 3 जीबी रैम वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • 7 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 5 के एक नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 5 का नया वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ आएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट 7 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। 14 नवंबर से इसे देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। नोकिया 5 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को ग्राहक 13,499 रुपये में खरीद पाएंगे। यह वेरिएंट मैट ब्लैक और टैंपर्ड ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि नोकिया ब्रांड के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भारत में जून महीने में लॉन्च किया गया था। नोकिया 5 का यह वेरिएंट 12,899 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन बिकता 12,499 रुपये में है। यह हैंडसेट ऑफलाइन मार्केट में उतारा गया था। 3 जीबी रैम वाला नोकिया 5 पहले फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। नोकिया 5 के इस वेरिएंट में पुराने वेरिएंट की तुलना में रैम के अलावा कोई अंतर नहीं है। दोनों ही वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल ही एक जैसे हैं।


नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »