Nokia 5.1 और Nokia 2.1 भारत में लॉन्च, Nokia 3.1 का पॉवरफुल वेरिएंट आया

HMD Global ने Nokia 5.1, Nokia 3.1 (3 जीबी/32 जीबी), Nokia 2.1 को लॉन्च किया है। 12 अगस्त से नोकिया 5.1, नोकिया 3.1, नोकिया 2.1 की बिक्री शुरू होगी।

Nokia 5.1 और Nokia 2.1 भारत में लॉन्च, Nokia 3.1 का पॉवरफुल वेरिएंट आया
ख़ास बातें
  • Nokia 3.1 का पॉवरफुल वेरिएंट भारत में लॉन्च
  • 12 अगस्त से शुरू होगी Nokia 5.1, Nokia 3.1, Nokia 2.1 की बिक्री
  • भारत में Nokia 5.1 की कीमत 12,499 रुपये
विज्ञापन
HMD Global ने तीन नए नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भारत में Nokia 5.1, Nokia 3.1 (3 जीबी/32 जीबी), Nokia 2.1 को लॉन्च किया गया है। याद करा दें कि नोकिया 3.1 प्लस का 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में  Paytm Mall, Nokia.com पर 12 अगस्त से नोकिया 5.1, नोकिया 3.1, नोकिया 2.1 की बिक्री शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में एक ही दिन नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 2.1 को लॉन्च किया गया था। नोकिया 3.1 हैंडसेट को सबसे पहले मॉस्को में मई महीने के आखिर में लॉन्च किया था। Nokia 3.1 स्मार्टफोन सही मायने में बीते साल जून में भारत में लॉन्च किए गए नोकिया 3 का अपग्रेड वर्जन है। रूस में Nokia 3 (2018) के 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट और 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। जबकि भारत में अभी नोकिया के इस फोन का सिर्फ एक वेरिएंट ही मौजूद है। तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android P के लिए तैयार हैं।
 

Nokia 5.1 स्पेसिफिकेशन और कीमत

Nokia 5.1 में यूज़र को मिलेगा 5.5 इंच का डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन। नोकिया 5.1 हैंडसेट में 2.0 GHz मीडियाटेक हीलियो पी18 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। हार्डवेर में सुधार कर इसकी परफॉरमेंस 40 फीसदी तक सुधारी गई है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर दिया गया है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Nokia 5.1 कॉपर, टेंबपर्ड ब्लू और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 14,499 रुपये है। इस दाम में आपको 3 जीबी/32 जीबी वेरिएं मिलेगा। बता दें कि Nokia 5.1 (2 जीबी/16 जीबी) की भारत के लिए कीमत 12,499 रुपये तय की गई है। वहीं, ग्लोबल कीमत 189 यूरो (14,800 रुपये) है।
 
6gpc5efo
 

Nokia 3.1 स्पेसिफिकेशन और कीमत

नया Nokia 3.1 एचएमडी के लाइन-अप का सबसे सफल स्मार्टफोन रहा है। इसका डिस्प्ले बढ़ाकर 5.2 इंच का कर दिया है, जो 720+ पिक्सल का रिजॉल्यूशन लेकर आएगा। 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट के बाद अब 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट लॉन्च हुआ है। बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल मिलेगा। जबकि सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल ही रहेगा। Nokia 3.1 को जून से खरीदा जा सकेगा। यह ब्लू-कॉपर, ब्लैक-क्रोम और व्हाइट-आइरन रंग में उपलब्ध रहेगा। Nokia 3.1 की भारत के लिए कीमत है 9,498 (2 जीबी रैम वेरिएंट), इसकी ग्लोबल कीमत 139 यूरो (10,900 रुपये) रखी गई है। Nokia 3.1 का 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। नोकिया 3.1 ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाइट/ आइरन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 
f8floulg
 

Nokia 2.1 स्पेसिफिकेशन और कीमत


नया Nokia 2.1 ओएस इंप्रूवमेंट के साथ आयाहै। नोकिया 1 की तरह Nokia 2.1 अब एंड्रॉयड गो फोन है। पिछले मॉडल से ज्यादा स्पेस अब यूज़र इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा यूज़र को बड़ी स्क्रीन की डिमांड को देखते हुए इसमें डिस्प्ले का आकार 20 फीसदी बढ़ाया गया है। 5.5 इंच की एचडी स्क्रीन और डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे। 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज इसमें रहेगा, जैसा कि एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आएगा। बैटरी 4000 एमएएच क्षमता वाली है, जिसके दो दिन तक फोन को ज़िंदा रखने का दावा है। कैमरा डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन जुलाई महीने से दुनियाभर में उपलब्ध हो जाएगा। नोकिया 2.1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर मिलेगा। यह चिपसेट ऐप्स के बीच स्विच करते वक्त 50 प्रतिशत तेज और बेहतर परफॉर्मेंस देगा। फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.1 में 8 मेगापिक्सल ऑटो-फोकस रियर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ ब्लू-कॉपर, ब्लू-सिल्वर और ग्रे-सिल्वर विकल्प में खरीदा जा सकेगा। Nokia 2.1 की भारत के लिए कीमत 6,999 रुपये तय की गई है।
urtj6t44
 

Nokia 5.1, Nokia 3.1, Nokia 2.1 लॉन्च ऑफर

ग्राहक किसी भी रिटेल ऑटलेट पर पेटीएम मॉल क्यूआर कोड स्कैन कर Paytm पर रिचार्ज और बिल भुगतान पर 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशैबक मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर Nokia 3.1 और Nokia 5.1 स्मार्टफोन पर ही लागू होगा।

आईडिया और वोडाफोन यूजर को दो ऑफर्स मिलेंगे। 149 रुपये के रिचार्ज पर प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की अवधि 28 दिन की होगी।  595 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 6 महीने के लिए 18 जीबी डेटा दिया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2990 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia Android smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »