Nokia 3 'टिकाऊ' हैंडसेट निकला, जानें कैसे

एचएमडी ग्लोबल द्वारा इस साल लॉन्च किए गए नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन में से नोकिया 3 सबसे सस्ता है। अब JerryRigEverything ने नोकिया 3 की बेंड, स्क्रैच और फायर टेस्टिंग की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 13:49 IST
ख़ास बातें
  • JerryRigEverything ने Nokia 3 की ड्यूरेब्लिटी टेस्ट का वीडियो जारी किया
  • जैरी ने सबसे पहले नोकिया 3 के डिस्प्ले पर स्क्रैच टेस्टिंग की
  • नोकिया 3 की बेंड और फायर टेस्टिंग भी की गई है
एचएमडी ग्लोबल द्वारा इस साल लॉन्च किए गए नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन में से नोकिया 3 सबसे सस्ता है। अब JerryRigEverything ने नोकिया 3 की बेंड, स्क्रैच और फायर टेस्टिंग की है। आम तौर पर बजट स्मार्टफोन स्क्रैच या बेंड टेस्ट में टिक नहीं पाते। लेकिन Nokia 3 ज़्यादातर टेस्ट में टिकाऊ साबित हुआ।

JerryRigEverything ने अपने यूट्यूब चैनल पर Nokia 3 की ड्यूरेब्लिटी टेस्ट का वीडियो जारी किया। जैरी ने सबसे पहले नोकिया 3 के डिस्प्ले पर स्क्रैच टेस्टिंग की। और यह फोन बहुत देर तक टिका रहा। लेकिन मॉक स्केल के छठे स्तर पर आखिरकार फोन के डिस्प्ले पर स्क्रैच पड़ ही गए। फाइबर ग्लास से फ्रंट कैमरे को अच्छी खासी प्रोटेक्शन मिलती है। कैपसिटिव बटन भी किसी किस्म के स्क्रैच से सुरक्षित रहते हैं।

पहली कमी पिछले हिस्से पर सामने आती है। जहां पर कैमरा लेंस प्लास्टिक कवर से प्रोटेक्टेड है। इसपर आसानी से स्क्रैच के निशान पड़ जाते हैं। अब कोई भी यूज़र अपने कैमरा लेंस पर खरोंच के निशान नहीं ही चाहेगा, चाहे डिवाइस की कीमत कुछ भी हो। पूरे पिछले हिस्से पर आसानी से खरोच के निशान पड़ जाते हैं। ऐसा प्लास्टिक प्रोटेक्शन के कारण होता है।

जब हैंडसेट की फायर टेस्टिंग हुई तो स्मार्टफोन का डिस्प्ले तेजी से ब्लैक हो गया। लेकिन फोन ने तेजी से रिकवर भी कर लिया। चौंकाने वाली बात है कि Nokia 3 काफी मज़बूत है। और यह बैंड टेस्ट में भी टिक गया।
Advertisement

 

नोकिया 3 का रिव्यू

नोकिया 3 भारत में 9,499 रुपये में बिकता है। नोकिया को हमने हाल ही में रिव्यू किया था। यह दिखने में एक अच्छा हैंडसेट है और आपको 4जी के साथ वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। एक और अच्छी बात यह है कि कंपनी ने भविष्य में एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया है, यानी एंड्रॉयड ओ की भी अपडेट की संभावना है। हर डिपार्टमेंट में इसकी परफॉर्मेंस और कैमरा इसके पक्ष में नहीं जाते। हमें फिंगरप्रिंट सेंसर की भी कमी खली, इसे अब आम फीचर होना चाहिए। हमारे विचार से नोकिया 3 पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए बना है, अगर आप इसे पास के दुकान से खरीदने में सफल रहे तो।
Advertisement
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.