Nokia 3.1 Plus हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Nokia 3.1 Plus की कीमत भारत में कम कर दी गई है। 11,499 रुपये मे 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन अब 9,999 रुपये में मिलेगा।

Nokia 3.1 Plus हुआ सस्ता, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है नोकिया 3.1 प्लस
  • Nokia 3.1 Plus का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Nokia 3.1 Plus में
विज्ञापन
Nokia 3.1 Plus की कीमत भारत में कम कर दी गई है। 11,499 रुपये मे 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन अब 9,999 रुपये में मिलेगा। Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपनी वेबसाइट पर Nokia 3.1 Plus की कीमत में अभी बदलाव नहीं किया है। हालांकि, Amazon.in और Flipkart पर नोकिया 3.1 प्लस नए दाम में उपलब्ध है। बता दें कि Nokia 3.1 Plus हैंडसेट 6 इंच के एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 3500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

नोकिया 3.1 प्लस नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी मिलेगा। हालांकि, नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर फोन अब भी पुरानी कीमत में ही बिक रहा है। कीमत में कटौती की जानकारी पहले नोकियापावरयूज़र द्वारा दी गई थी। इसकी पुष्टि एचएमडी ग्लोबल ने गैजेट्स 360  को कर दी है।

Amazon India पर नोकिया 3.1 प्लस 9,900 रुपये में बिक रहा है और Flipkart से इसी फोन को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। याद रहे कि Nokia 3.1 Plus को भारतीय मार्केट में 11,499 रुपये में उतारा गया था। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Nokia 3.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) चिपेसट का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंसर व 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया 3.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर, फिक्स्ड फोकस लेंस और 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यह 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.68x76.44x8.19 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • कमियां
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »