Nokia 2 V Tella मीडियाटेक हीलियो ए22 के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 V Tella गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। इस फोन में सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया गया है, वहीं कलर में भी आपको केवल सिंगल ऑप्शन प्राप्त होगा।

Nokia 2 V Tella मीडियाटेक हीलियो ए22 के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 V Tella में मौजूद है 3,000 एमएएच बैटरी

ख़ास बातें
  • Nokia 2 V Tella अमेरिका में किया गया है लॉन्च
  • नोकिया 2 वी टेला में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • एंड्रॉयड 10 पर काम करता है नोकिया 2 वी टेला फोन
विज्ञापन
Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन को अमेरिका में Verizon exclusive के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 2 V का ही सक्सेसर है। यह बजट स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसके साथ मोटे बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी दो दिन तक आपका साथ देती है। नोकिया 2 वी टेला गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। इस फोन में सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया गया है, वहीं कलर में भी आपको केवल सिंगल ऑप्शन प्राप्त होगा। हालांकि, यह बाकि बजट नोकिया फोन से अलग हैं, जो कि Go Edition के साथ आते हैं हालांकि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।
 

Nokia 2 V Tella price

नोकिया 2 वी टेला फोन के 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत $168 (लगभग 12,400 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया Nokia 2 V Tella फोन सिंगल ब्लू कलर वेरिएंट में ही आता है, जिसकी सेल अमेरिका में Walmart.com के माध्यम से शुरू हो चुकी है। हालांकि, चुनिंदा Verizon स्टोर्स पर इसकी सेल जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं इस महीने के बाद इसे verizon.com पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Nokia 2 V Tella specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 2 वी टेला फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इस फोन में 5.45 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशिया दिया गया है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए22 (MT6761) प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ आपको 2 जीबी LPDDR3 रैम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का सैकेंडरी कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है।

नोकिया 2 वी टेला में 16 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट 128 जीबी तक सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीअस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। नोकिया 2 वी टेला में एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर) शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में 3,000 एमएएच की रिमूवल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। नोकिया 2 वी टेला का डायमेंशन 150.6x71.6x9.3mm है और भार 180 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »