गूगल नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन की कीमत लीक

गूगल नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन की कीमत लीक
विज्ञापन
गूगल के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने में कुछ ही घंटे का वक्त बाकी है, लेकिन इन डिवाइस को लेकर कयासों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ज्ञात हो कि इस साल दो नेक्सस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की संभावना है। मंगलवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में एलजी के नेक्सस 5एक्स और हुवावे द्वारा बनाए गए नेक्सस 6पी डिवाइस के साथ नेक्स्ट जेनरेशन क्रोमकास्ट डॉन्गल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

लॉन्च से पहले इंटरनेट पर कई रिपोर्ट आई हैं जिनमें इन डिवाइस की कीमत, प्री-ऑर्डर बुकिंग की तारीख और उपलब्धता के संबंध में नए खुलासे और दावे किए गए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5एक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया और आयरलैंड में मंगलवार से शुरू होगी। इसके 16 जीबी मॉडल की कीमत 379.99 डॉलर (करीब 25,250 रुपये) होगी। दावा किया जा रहा है कि नेक्सस 5एक्स 2013 में लॉन्च किए गएऑरिजनल नेक्सस 5 से सस्ता होगा। नेक्सस 5एक्स के कार्बन, क्वार्ट्ज़ और आइस ब्लू कलर वेरिएंट की जानकारी दी गई है। अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में भी इन्हीं कलर वेरिएंट का जिक्र था। दूसरी तरफ, हुवावे नेक्सस 6पी को इस साल का हाई-एंड नेक्सस डिवाइस बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के 32 जीबी मॉडल की कीमत 499.99 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) होगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि गूगल अपने नेक्सस 6पी स्मार्टफोन के 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च करेगा। नेक्सस 6पी स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार सेअमेरिका, ब्रिटेन, आयरलैंड, कनाडा और जापान में शुरू हो जाएगी। अगर लीक हुई कीमतें सही साबित होती हैं तो नए नेक्सस स्मार्टफोन के दाम पिछले साल के हैंडसेट नेक्सस 5 और नेक्सस 6 से भी कम होंगे।

एक और रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गूगल ने इस साल अपने नेक्सस डिवाइस को एक्सक्लूसिव तौर पर अपने गूगल स्टोर से बेचने का प्लान बनाया है।
huawei nexus 6p android police
इस बीच गूगल की एक डॉक्यूमेंट लीक हुई है जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि नेक्सस 5एक्स में 5.2 इंच का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। इसमें 64 बिट 2 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोससर, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी और 32 जीबी की स्टोरेज, 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, सिंगल नैनो सिम, बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 147x72.6x7.9 मिलीमीटर का डाइमेंशन, वज़न 136 ग्राम और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट होने का खुलासा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि गूगल के डॉक्यूमेंट से जिन स्पेसिफिकेशन का पता चला है उनका जिक्र अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में भी था।

वैसे, ये सभी दावे और कयास हैं। अगले नेक्सस स्मार्टफोन में क्या खास है, इसका खुलासा तो मंगलवार को सेन फ्रांसिसको शहर में होने वाले लॉन्च इवेंट में ही होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »