एलजी नेक्सस 5एक्स लॉन्च से पहले ही हुआ अमेज़न इंडिया पर लिस्ट

एलजी नेक्सस 5एक्स लॉन्च से पहले ही हुआ अमेज़न इंडिया पर लिस्ट
विज्ञापन
29 सितंबर को अमेरिका के सेन फ्रांसिसको में होने वाले एक इवेंट में गूगल द्वारा नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस बीच आधिकारिक घोषणा से पहले ही एलजी नेक्सस 5एक्स को एक ऑनलाइन रिटेलर द्वारा लीक कर दिया गया है।

अमेज़न इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एलजी नेक्सस 5एक्स के 16 जीबी वेरिएंट को लिस्ट किया है। लिस्टिंग में 'Currently unavailable' लिखा था। इस कारण से आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डिवाइस के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक हो गई हैं। वैसे, यह एक थर्ड-पार्टी रिटेलर वेबसाइट है इसलिए डिवाइस के इन स्पेसिफिकेशन को आधिकारिक बिल्कुल नहीं माना जा सकता। आइस ब्लू, चारकोल ब्लैक और क्वार्ट्ज़ व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है और इसकी कोई तस्वीर भी सार्वजनिक नहीं की गई। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे फाइंडयोगी द्वारा दी गई थी।
lg nexus 5x listing amazon in
अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 423 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 (एमएसएम8992) प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3जी और 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट, सिंगल नैनो सिम सपोर्ट और 2700 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, नेक्सस 5एक्स में क्विक चार्ज 2.0 के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह जानकारी भी दी गई है कि स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »