दुनिया का 'सबसे छोटा फोन' NanoPhone C भारत में लॉन्च

ई-कॉमर्स साइट येरहा डॉट कॉम ने गुरुवार को कथित तौर पर दुनिया के सबसे छोटे फोन को लॉन्च किया। इसे इलारी नैनोफोन सी के नाम से जाना जाएगा

दुनिया का 'सबसे छोटा फोन' NanoPhone C भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट में 1 इंच का 128x96 पिक्सल टीएफटी डिस्प्ले है
  • इसमें मीडियाटेक एमटी6261डी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है
  • इलारी नैनोफोन सी की भारत में कीमत 3,940 रुपये है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट येरहा डॉट कॉम ने गुरुवार को कथित तौर पर दुनिया के सबसे छोटे फोन को लॉन्च किया। इसे इलारी नैनोफोन सी के नाम से जाना जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी के मुताबिक नैनोफोन सी दुनिया का सबसे छोटा जीएसएम फोन है। इसके क्रेडिट कार्ड से भी नहीं बड़े होने का दावा किया गया है।

इलारी नैनोफोन सी की भारत में कीमत 3,940 रुपये है और यह ब्लैक, रोज़ गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। प्रेस विज्ञप्ति में येरहा ने कहा कि नैनोफोन सी स्टाइलिश, बेहद की कॉम्पेक्ट व एंटी-स्मार्ट मोबाइल फोन है। इसे उन स्मार्टफोन यूज़र के लिए बनाया गया है जो एक्टिव लाइफस्टाइल होने के साथ खुद को कनेक्टिविटी के मायाजाल से दूर रखना चाहता है। और साथ में उनतक पहुंचना भी संभव रहता है।

NanoPhone C का वज़न 30 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 94.4x35.85x7.6 मिलीमीटर। इस हैंडसेट में 1 इंच का 128x96 पिक्सल टीएफटी डिस्प्ले है। यह RTOS पर चलता है और इसमें मीडियाटेक एमटी6261डी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। 32 एमबी का रैम मिलेगा और स्टोरेज 32 एमबी है। ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

डुअल सिम (माइक्रो-सिम) फोन में 280 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 4 घंटे के टॉक टाइम और 4 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। इसमें एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो, वॉयस रिकार्डिंग और फोन रिकॉर्डिंग जैसी सुविधा मिलेगी। जीएसएम कनेक्टिविटी के अलावा फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

नैनोफोन सी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है इसे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से कनेक्ट करना संभव है। यूज़र ब्लूटूथ के कनेक्टेड दूसरे स्मार्टफोन के ज़रिए कॉल कर सकते हैं और कॉल उठा सकते हैं। कंपनी ने एक मैजिक वॉयस फंक्शन के बारे में भी बताया है। इसकी मदद से यूज़र अपने दोस्तों के साथ प्रैंक कॉल कर  सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले1.00 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरानहीं
रिज़ॉल्यूशन96x128 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »