अब मोटोरोला के सभी स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे

अब मोटोरोला के सभी स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे
विज्ञापन
2016 में लॉन्च होने वाले सभी मोटोराला स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होंगे। ऐसा दावा लेनेवो के एक अधिकारी द्वारा किया गया है। एक चीनी पब्लिकेशन से बात करते हुए लेनेवो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चेन शूडॉन्ग ने कंपनी के इस रणनीति का खुलासा किया है।

शूडॉन्ग ने पिछले साल ही मोटोरोला के हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं इस्तेमाल किए जाने को लेकर आश्चर्य जताया था। उन्होंने कहा कि वह इसकी वजह नहीं जान सके। इसके अलावा शूडॉन्ग ने बताया कि अब सभी मोटोरोला फोन 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएंगे। इस ब्रांड के तहत अब कोई भी हैंडसेट 4.7 इंच डिस्प्ले वाला नहीं होगा। डिजाइन के बारे में उन्होंने बताया कि मोटो के हैंडसेट पश्चिमी और पूर्वी देशों के कंज्यूमर को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाएंगे।

शूडॉन्ग ने खुलासा किया कि लेनेवो और मोटोराला अपने इंटरफेस को आपस में मिलाकर नया यूआई तैयार करेंगे जिसे 2017 में पेश किए जाने की उम्मीद है।

कंपनी की रणनीति की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, 'अब मोटो ब्रांडिंग का इस्तेमाल हाई-एंड डिवाइस के लिए किया जाएगा और वाइब का बजट सेगमेंट के लिए।' आपको बता दें कि चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनेवो ने 2014 में गूगल से मोटोराला को खरीदा था। अब कंपनी ने इसे नई पहचान देने की योजना बनाई है। इसे आने वाले दिनों में मोटो बाय लेनेवो "Moto by Lenovo" के नाम से जाना जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »