Motorola Signature 27 को नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और Bang & Olufsen ऑडियो के साथ पेश किया गया है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Signature 27 नए Snapdragon चिपसेट और 200MP कैमरा के साथ पेश
Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे Qualcomm के Snapdragon Summit 2026 में दिखाया है, जहां फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इसके साथ कंपनी ने फोन के कैमरा, AI फीचर्स, कूलिंग सिस्टम और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है। Signature 27 में 50MP Sony LYTIA 910 मुख्य कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह Motorola का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen के साथ तैयार किया गया ऑडियो सिस्टम मिलेगा। फोन में 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी दिए जाएंगे।
Motorola Signature 27 में नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 Mobile Platform दिया गया है। यह वही चिपसेट है जिसे Qualcomm ने Snapdragon Summit में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह चिप ऑन-डिवाइस AI, कैमरा, गेमिंग और कनेक्टिविटी से जुड़े कामों के लिए ज्यादा क्षमता देती है। फोन में 6 एंटीना वाला नया डिजाइन भी दिया गया है, जिससे तेज डाउनलोड स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी मिलने का दावा किया गया है।
फोन में ज्यादा तापमान को संभालने के लिए ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और 3D वेपर चैंबर का इस्तेमाल किया गया है। Motorola के मुताबिक यह कूलिंग सिस्टम पिछली पीढ़ी के मुकाबले 40 फीसदी बड़ा है।
फोटोग्राफी के लिए Signature 27 में 50MP Sony LYTIA 910 मुख्य सेंसर दिया गया है। इसके साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जिससे दूर की चीजों की तस्वीरें लेने में मदद मिलेगी। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Motorola ने AI आधारित Video Enhancement Engine दिया है। यह रिकॉर्डिंग के दौरान सीन को समझकर रंगों को अपने आप एडजस्ट करता है। कंपनी ने कैमरा में Qualcomm की Image Stabilization तकनीक को 3.5 डिग्री OIS हार्डवेयर के साथ जोड़ा है। इसका इस्तेमाल हाथ से वीडियो रिकॉर्ड करते समय फुटेज को ज्यादा स्टेबल रखने के लिए किया जाएगा।
Motorola Signature 27 में Google Gemini से जुड़े कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, फोटो या पहले से मौजूद वीडियो फुटेज की मदद से Gemini Omni के जरिए वीडियो तैयार कर सकेगा। इसके अलावा Gemini Lyria की मदद से ओरिजिनल म्यूजिक और कस्टम साउंडट्रैक बनाने की सुविधा भी मिलेगी। फोन में 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। हालांकि अपडेट की उपलब्धता बाजार और मॉडल के हिसाब से अलग हो सकती है।
Signature 27 Motorola का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen के साथ तैयार किया गया ऑडियो सिस्टम मिलेगा। यह फीचर कंपनी की हाल ही में घोषित मल्टी-ईयर पार्टनरशिप का हिस्सा है। Motorola ने फिलहाल ऑडियो हार्डवेयर से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है।
फोन में कर्व्ड किनारों वाला एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। पीछे कैमरा मॉड्यूल में सिरेमिक और ब्रश्ड एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसे PANTONE Coal Smoke और PANTONE Capulet Olive रंगों में पेश किया गया है। Coal Smoke वेरिएंट में Tactical Weave टेक्सचर मिलता है, जबकि Capulet Olive में कपड़े जैसी बनावट दी गई है।
Motorola ने अभी Signature 27 की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 2026 में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999