इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Razr Flex 2027 में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Motorola का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Razr Flex 2027 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन को लीक किया गया है। Motorola Razr Flex 2027 के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के Pantone Dark Botanical Garden वेरिएंट में रियर पैनल पर वुवेन फैब्रिक जैसा टेक्सचर दिख रहा है, जबकि Pantone Coriander वेरिएंट में लेदर फिनिश है।
Motorola Razr Flex 2027 में पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा हैं। इसमें रियर पैनल के सेंटर में Motorola का लोगो और नीचे Razr ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। इसमें कवर डिस्प्ले पर कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले पर ऊपर दाएं कोने पर फ्रंट कैमरा के लिए एक अलग कटआउट दिख रहा है। Motorola Razr Flex 2027 में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Motorola Razr Flex 2027 में 4.97 इंच कवर डिस्प्ले और 6.92 इंच इंटरनल फोल्डिंग डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Razr Flex 2027 में 5,000 mAh की बैटरी Qi2 वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में इस वर्ष मई में Motorola Razr Fold को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 8.1 इंच 2K LTPO pOLED इनर डिस्प्ले और 6.56 इंच LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है। Motorola Razr Fold की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।