Motorola Razr 40 Ultra में हो सकता है डुअल कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

कंपनी ने 1 जून को Motorola Razr 40 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन के इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2023 18:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट कर दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का संकेत दिया था
  • यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Motorola Razr 40 Ultra का प्राइस लगभग 1,000 डॉलर हो सकता है

इस स्मार्टफोन में दो आउटर कैमरा के साथ एक्सटर्नल डिस्प्ले हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola जल्द ही अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में शामिल Motorola Razr 40 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस स्मार्टफोन में दो आउटर कैमरा के साथ एक्सटर्नल डिस्प्ले हो सकता है। यह डिस्प्ले Samsung और Oppo के मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से बड़ा है। 

इसी सप्ताह कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट कर दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का संकेत दिया था। ये  Motorola Razr 40 Ultra and Razr 40 हो सकते हैं। कंपनी ने 1 जून को  Motorola Razr 40 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन के इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी है। सके साथ ही यह इसके लोअर वेरिएंट Motorola Razr 40 को भी पेश कर सकती है। टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने दावा किया है कि Motorola Razr 40 Ultra का प्राइस लगभग 1,000 डॉलर (लगभग 82,600 रुपये) हो सकता है। इसकी तुलना में Oppo Find N2 Flip को 849 पाउंड (लगभग 87,300 रुपये) और Samsung Galaxy Z Flip 4 को 999 डॉलर (लगभग 82,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement

Motorola Razr 40 Ultra का डिजाइन भी लीक हुआ है। यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ हो सकता है। इसमें 6.9 इंच FHD+ pOLED और 3.4 इंच OLED डिस्प्ले को इनर और आउटर डिस्प्ले में दिया जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल की डुअल कैमरा यूनिट होने की संभावना है। 

कंपनी ने भारत में अपनी Edge 40 सीरीज के पहले स्मार्टफोन को 23 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने यूरोप में पेश किया गया था। देश में इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। Motorola Edge 40 को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 SoC होने की पुष्टि हो रही है। इसका मेटल फ्रेम और वीगन लेदर में बैक पैनल होगा। कंपनी का दावा है कि यह IP68 रेटिंग वाला सबसे स्लिम 5G स्मार्टफोन है। यह कंपनी के फ्लैगशिप Edge 40 Pro से निचले सेगमेंट में है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.