Motorola Razr 40 सीरीज का जल्द भारत में लॉन्च, Amazon के जरिए होगी बिक्री

Motorola Razr 40 Ultra की डुअल कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2023 23:26 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 40 Ultra में डुअल कैमरा यूनिट है
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने चीन में Motorola Razr 40 सीरीज लॉन्च की थी
  • इन स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है

कंपनी ने इसके वेरिएंट्स या प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola ने पिछले सप्ताह चीन में Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इन क्लैमशेल फोल्डेबल हैंडसेट्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। 

पिछले सप्ताह मोटोरोला ने Razr 40 सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च करने की पुष्टि की थी। हालांकि, कंपनी ने इसके वेरिएंट्स या प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। Motorola Razr 40 Ultra के 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) और 12GB + 512GB का CNY 6,399 (लगभग 74,200 रुपये) है। इसके बेस वेरिएंट Razr 40 को Fengya Black, Ice Crystal Blue और Magenta कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के  8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट के प्राइसेज क्रमशः CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये), CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये) और CNY 4,699 (लगभग 54,500 रुपये) हैं। 

Motorola Razr 40, Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के नए Razr स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले है। Motorola Razr 40 Ultra के पैनल का रिफ्रेश रेट 165 Hz और Razr 40 का 144 Hz है और Razr 40 Ultra में 3.6 इंच (1,056 x 1,066 पिक्सल) pOLED की बाहरी स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके बेस वेरिएंट का सेकेंडरी डिस्प्ले 1.5 इंच का है। Motorola Razr 40 Ultra की डुअल कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा  अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Motorola Razr 40 Ultra की 3,800 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बेस वेरिएंट की 4,200 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 8 W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में Motorola Edge 40 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को यूरोप, मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और एशिया पैसेफिक के कुछ देशों में पहले ही पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन Motorola Edge 30 की जगह लेगा। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Amazon, Market, Processor, Motorola, Launch, Europe, Camera, Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.