• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Razr (2019) फोल्डेबल फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें इवेंट को लाइव

Motorola Razr (2019) फोल्डेबल फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें इवेंट को लाइव

Motorola Razr (2019) का भारत में लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और इसे लेनोवो अपने आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक पेज पर लाइव दिखाएगी। मोटोरोला रेज़र (2019) की भारत में कीमत ग्लोबल कीमत के आसपास हो सकती है।

Motorola Razr (2019) फोल्डेबल फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें इवेंट को लाइव

Motorola Razr (2019) अमेरिका में 1,500 डॉलर (लगभग 1,10,900 रुपये) में लॉन्च हुआ था

ख़ास बातें
  • Motorola Razr (2019) वाटर रेपलेंट फीचर से लैस है
  • फोल्डेबल फोन में 2.7 इंच का सेकेंडरी क्विक व्यू डिस्प्ले शामिल है
  • मोटोरोला रेज़र (2019) स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
विज्ञापन
Motorola Razr (2019) आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। मोटोरोला का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था, लेकिन इसकी बिक्री फरवरी 2020 में शुरू की गई। मोटोरोला रेज़र (2019) हमें साल 2000 में लॉन्च किए गए मोटो रेज़र वी3 फ्लिप की याद दिलाता है, जिसे उस समय काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। नया मोटोरोला रेज़र (2019) भी पिछले रेज़र वी3 की तरह फ्लिप तरीके से खुलता है। हालांकि यह फोन आधुनिक ज़माने के स्मार्ट फीचर्स से लैस एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। नया मोटोरोला रेज़र जब फोल्ड होने की स्थिति में होता है, तो नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी को देखने के लिए इसमें बाहर की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है। पूरी तरह से खुलने पर यह फोन आम स्मार्टफोन जैसा ही दिखता है।
 

Motorola Razr (2019) launch live stream details, expected price in India

मोटोरोला रेज़र (2019) का भारत में लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और इसे लेनोवो अपने आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक पेज पर लाइव दिखाएगी। आप इस लॉन्च इवेंट को यहां लाइव देख सकते हैं। Motorola Razr (2019) की भारत में कीमत ग्लोबल कीमत के आसपास हो सकती है। याद दिला दें कि मोटोरोला रेज़र (2019) को अमेरिका में 1,500 डॉलर (लगभग 1,10,900 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था। इससे आप इसकी भारत में कीमत का अंदाज़ा लगा सकते हैं।


Motorola Razr (2019) specifications

जैसा कि हमने आपको बताया कि मोटोरोला रेज़र (2019) को पिछले साल नवंबर में ग्लोबल स्तर पर लॉन्त कर दिया गया है। इसलिए हम इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले से जानते हैं। दिखने में यह फोन ओरिजिनल मोटोरोला रेज़र के समान है। कंपनी ने इसके डिज़ाइन को वाटर रेपलेंट बनाया है। Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।

मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके।  लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कम क्षमता वाली बैटरी होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह सिंगल चार्ज में पूरा दिन साथ दे पाती है या नहीं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Flip Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »