Motorola अगले महीने लॉन्च कर सकती है G05 और G15, लीक हुआ प्राइस

हाल ही में Moto G15 को Geekbench पर देखा गया था। इसे सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट्स में क्रमशः 340 और 1,311 प्वाइंट का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 22:20 IST
ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स Moto G04 और G14 की जगह लेंगे
  • हाल ही में Moto G15 को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था
  • Moto G15 का शुरुआती प्राइस लगभग 200 यूरो (लगभग 18,200 रुपये) हो सकता है

हाल ही में Moto G15 को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola की जल्द G05 और G15 को लॉन्च करने की तैयारी है। ये स्मार्टफोन्स Moto G04 और G14 की जगह लेंगे। हाल ही में Moto G15 को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) के हवाले से बताया गया है कि Moto G05 और G15 को अगले महीने यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Moto G05 का प्राइस लगभग 140 यूरो (लगभग 12,400 रुपये) से शुरू होगा। Moto G15 का शुरुआती प्राइस लगभग 200 यूरो (लगभग 18,200 रुपये) हो सकता है। हाल ही में Moto G15 को Geekbench पर देखा गया था। इसे सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट्स में क्रमशः 340 और 1,311 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

Moto G14 में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T616 था। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ स्क्रीन दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। G14 की 5,000 mAh की बैटरी 20 W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Motorola ने ThinkPhone 25 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इसे 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन ThinkPad स्टाइल का है। 

ThinkPhone 25 में 6.36 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लाया गया है। यह स्मार्टफोन मोटोरोला की यूरोपियन वेबसाइट पर लिस्टेड है। ThinkPhone 25 को Carbon Black कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Andorid 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.36 इंच फुल HD+ (1,220 x 2,670 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके रियर पैनल पर Aramid फाइबर कोटिंग है। इसकी स्क्रीन Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  2. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  2. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
  3. Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
  4. भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 150% ज्यादा बिक्री!
  5. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  6. Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!
  7. Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा C701 Pro किया 9x जूम के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  9. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  10. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.