Motorola जल्द लॉन्च कर सकती है Edge 50 5G, MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में ऊपर दाएं कोने में ट्रिपल कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ दिख रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है
  • इसमें कम बेजेल्स के साथ कर्व्ड ऐजेज हैं
  • Motorola Edge 50 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola की भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कंपनी ने टीजर दिया है। यह Motorola Edge 50 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Motorola Edge 50 5G के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इसका कहना है कि यह वही स्मार्टफोन है जिसके लिए कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीजर दिया है। हालांकि, Motorola ने इसके मॉडल का खुलासा नहीं किया है। इसे मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन होने के साथ इसे सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसके लीक हुए डिजाइन में यह पीच, ग्रीन और ग्रे कलर्स में दिख रहा है। इसमें कम बेजेल्स के साथ कर्व्ड ऐजेज हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में ऊपर दाएं कोने में ट्रिपल कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ दिख रहा है। इसका कैमरा आइलैंड कुछ उठा हुआ है और रियर पैनल के बीच में Motorola का लोगो है। इसके दाएं कोने पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। Motorola Edge 50 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,400 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

हाल ही में मोटोरोला के G85 5G की देश में बिक्री शुरू हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इसका 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM + 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। यह Olive Green, Cobalt Blue और Urban Gray कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। G85 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.