Motorola One Zoom हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, तस्वीरें लीक

Motorola One Zoom की तस्वीर लीक हो गई है। मोटोरोला वन ज़ूम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola One Zoom हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, तस्वीरें लीक

Photo Credit: WinFuture

Motorola One Zoom हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, तस्वीरें लीक

ख़ास बातें
  • Motorola One Zoom में टेलीफोटो लेंस के साथ हो सकता है 5x हाइब्रिड ज़ूम भी
  • मोटोरोला वन ज़ूम में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को मिल सकती है जगह
  • चार रियर कैमरे वाला हो सकता है मोटोरोला वन ज़ूम
विज्ञापन

Motorola One Zoom की तस्वीर लीक हो गई है। मोटोरोला वन ज़ूम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी फोन को Motorola One Pro नाम से उतारा जा सकता है लेकिन अब नई रिपोर्ट ने इस बात का संकेत दिया है कि इसे मोटोरोला वन ज़ूम नाम से उतारा जा सकता है। लेटेस्ट लीक में कैमरा सेटअप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन को IFA 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरों की झलक देखने को मिली है।

WinFuture की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटोरोला वन ज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो ब्राइटनेस और कलर को इंप्रूव करने के लिए चार पिक्सल को जोड़ेगा। फाइनल इमेज़ 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की होगी। इसके अलावा वाइड-एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है जिसे 5x हाइब्रिड ज़ूम के साथ उतारा जा सकता है। मोटोरोला वन ज़ूम में बेहतर पोर्टेट फोटोग्राफी के लिए डेप्थ सेंसर को भी जगह मिल सकती है।

रिपोर्ट के साथ मोटोरोला वन ज़ूम की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच और पतले बेजल दिखाई दे रहे हैं। फोन के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे दिए गए हैं, कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटोरोला लोगो दिखाई देगा। मोटोरोला वन ज़ूम स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है।

यह 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, बड़ी बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। उम्मीद है कि मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट को आईएफए 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 429 यूरो (लगभग 34,000 रुपये) हो सकती है। मोटोरोला वन एक्शन फोन पर भी काम कर रही है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »