Motorola One Power आ रहा है भारत, 24 सितंबर को उठेगा पर्दा

Motorola India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सोमवार को Motorola One Power के भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख की पुष्टि की। ट्वीट में एक वीडियो का भी इस्तेमाल हुआ है जिसमें मोटोरोला वन पावर की ब्रांडिंग नज़र आई।

Motorola One Power आ रहा है भारत, 24 सितंबर को उठेगा पर्दा

Motorola One Power की कीमत 14,000 रुपये के आसपास होगी

ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है Motorola One Power
  • इसकी सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro से होगी
विज्ञापन
Motorola One Power को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेनोवो की यह कंपनी Motorola One Power को भारतीय मार्केट में 24 सितंबर को उतारेगी। बता दें कि इस स्मार्टफोन को मोटोरोला वन के साथ बीते महीने बर्लिन में आयोजित आईएफए 2108 ट्रेड शो में उतारा था। यह फोन मैक्स विज़न डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब है कि मोटोरोला के इस फोन को नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलता रहेगा। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण Motorola One Power में यूज़र को स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि मोटोरोला वन पावर को भविष्य में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना तय है।

Motorola India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सोमवार को Motorola One Power के भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख की पुष्टि की। ट्वीट में एक वीडियो का भी इस्तेमाल हुआ है जिसमें मोटोरोला वन पावर की ब्रांडिंग नज़र आई। कंपनी का कहना है कि यह हैंडसेट मोटोरोला और गूगल की साझेदारी में बना है।
 

Motorola One Power की भारत में कीमत

Motorola One Power को भारत में करीब 14,000 रुपये में बेचा जाएगा। यानी इसकी सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro से होगी। फिलहाल, फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आईएफए ट्रेड शो के दौरान कंपनी ने मोटोरोला वन पावर को अक्टूबर महीने से बेचने की बात कही थी। इसके अलावा यह मॉडल भारत के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर बना है।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। बैटरी 4,850 एमएएच की है। Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »