Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा Hedwig की थीम पर है। Realme 16 Pro Harry Potter Edition को Warner Bros के साथ पार्टनरशिप में डिजाइन किया गया है

Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की सिर्फ 5,000 यूनिट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Max दिया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme ने भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Realme 16 Pro को लॉन्च किया था। देश में अगले सप्ताह इस स्मार्टफोन का Harry Potter Edition पेश किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन में Hogwarts से इंस्पायर्ड डिजाइन और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज होंगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Max दिया जाएगा। Realme 16 Pro Harry Potter Edition की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी। 

Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Realme 16 Pro Harry Potter Edition को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Realme 16 Pro Harry Potter Edition का डिजाइन दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन ब्राउन कलर की लेदर फिनिश में है। इसमें Wizards Chess जैसा आर्गाइल-टेक्सचर्ड रियर पैनल है। 

इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा Hedwig की थीम पर है। Realme 16 Pro Harry Potter Edition को Warner Bros के साथ पार्टनरशिप में डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन को  Hogwarts थीम वाले लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की सिर्फ 5,000 यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के बॉक्स का डिजाइन Harry Potter के ट्रंक जैसा है। इसमें Hogwarts Welcome Pack और कस्टमाइज्ड मर्चेंडाइज शामिल होगी। इस मर्चेंडाइज में Hogwarts एक्सेप्टेंस लेटर और एक ट्रेन टिकट, Hogwarts Crests वाले बुकमार्क्स, कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स और Hogwarts लोगो और फोन पिन के साथ एक फोन कैस शामिल है। 

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Max दिया जाएगा। Realme 16 Pro Harry Potter Edition की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »