Motorola One और Motorola One Power लॉन्च, जानें इनकी सारी खासियतें

Motorola One स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, मैक्स विज़न 19:9 डिस्प्ले और 4,850 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है। Motorola One Power में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, बड़ा 19:9 नॉच डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 14:30 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Motorola One Power की कीमत 14,000 रुपये हो सकती है
  • Motorola One की कीमत 299 यूरो (करीब 24,800 रुपये) के आसपास होगी
  • दोनों ही फोन को इस साल ही Android Pie का भी अपडेट मिलेगा

Motorola One और Motorola One Power हैं एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन

लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने दो नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हम बात कर रहे हैं Motorola One और Motorola One Power की। कंपनी ने बर्लिन में आयोजित हो रहे आईएफए ट्रेड शो के मौके पर अपने दोनों एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। दोनों फोन में Motorola One ज़्यादा प्रीमियम है। यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, मैक्स विज़न 19:9 डिस्प्ले और 4,850 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है। दूसरी तरफ, Motorola One Power में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, बड़ा 19:9 नॉच डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण दोनों ही फोन स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेंगे और इन्हें नियमित तौर पर गूगल ओएस का अपडेट मिलता रहेगा।
 

Motorola One और Motorola One Power की कीमत

भारत में Motorola One Power की कीमत 14,000 रुपये हो सकती है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का होगा। इस वेरिएंट को अक्टूबर में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Motorola One की कीमत 299 यूरो (करीब 24,800 रुपये) के आसपास होगी। इसे यूरोप, लेटिन अमेरिका और एशिया पेसिफिक देशों में जल्द ही उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। Gadgets 360 को जानकारी मिली है कि इसे साल के अंत तक भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही फोन को इस साल ही Android Pie का भी अपडेट मिलेगा।
 

मोटोरोला वन है ज़्यादा प्रीमियम हैंडसेट

Motorola One स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.9 इंच का एचडी+ मैक्स विज़न एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट में मोटोरोला वन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर दोनों ही सेंसर 13 मेगापिक्सल के हैं। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी 3000 एमएएच की है जो टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636  प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। बैटरी 4,850 एमएएच की है। Motorola One Power में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन मोटोरोला वन वाले ही हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 (Android One)

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Lenovo, IFA 2018

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.