• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

मार्केट में Motorola One Fusion+ का एक कड़ा प्रतिद्वंदी Redmi Note 9 Pro Max है, जो Snapdragon 720G, 6 जीबी रैम और 5020mAh बैटरी के साथ आता है।

Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

Motorola One Fusion+ की भारत में कीमत 16,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ में शामिल है Snapdragon 730G प्रोसेसर और 6 जीबी रैम
  • Snapdragon 720G और 6 जीबी रैम के साथ आता है Redmi Note 9 Pro Max
  • लगभग समान बैटरी और रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं दोनों स्मार्टफोन
विज्ञापन
Motorola One Fusion+ कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। हमने डिवाइस को रिव्यू भी किया है, जहां इसने हमारे कई टेस्ट का सामना किया और हम बेझिझक यह कह सकते हैं कि यह एक अच्छा, किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। मोटोरोला वन फ्यूज़न भारत में 16,999 रुपये कीमत में आता है और इस कीमत में यह Snapdragon 730G, 6 जीबी रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की एक अन्य खासियत लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम भी है। मार्केट में इसका एक कड़ा प्रतिद्वंदी Redmi Note 9 Pro Max है, जो Snapdragon 720G, 6 जीबी रैम और 5020mAh बैटरी के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। हमने हाल ही में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के कैमरा की तुलना की थी, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं। आज यहां हम Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max के बीच गेमिंग, बैटरी, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस की तुलना कर रहे हैं। आइए देखते हैं दोनों स्मार्टफोन में कौन बाज़ी मारता है।

 

Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: specifications, software

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ 6.5 इंच एचडीआर 10 प्रमाणित फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है, जबकि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जो कि 84 प्रतिशत एनटीएसटी कलर गैमट ​​को पेश करने में सक्षम है। मोटोरोला स्मार्टफोन के पैनल में किसी भी प्रकार की सुरक्षा परत नहीं मिलती है, जबकि शाओमी ने अपने फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया है।

Motorola One Fusion+ के भारतीय वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी दिया गया है, जबकि इसके ग्लोबल वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 730 शामिल है। वन फ्यूज़न+ केवल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी भारत में कीमत 16,999 रुपये है।
 
motorola

दूसरी तरफ, Redmi Note 9 Pro Max में स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है और इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इनमें 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये, 18,499 रुपये और 19,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को कम कीमतों पर लॉन्च किया गया था, लेकिन जीएसटी दर में बढ़ोतरी और एक अन्य हालिया समायोजन ने इसे और अधिक महंगा बना दिया है।

दोनों डिवाइस 4जी और वीओएलटीई के साथ डुअल सिम सपोर्ट करते हैं, लेकिन केवल रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। Motorola One Fusion+ में आप हाइब्रिड ड्यूल-सिम स्लॉट की वजह से या तो दो सिम या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। दोनों ही फोन ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई और एक से ज्यादा नेविगेशन सिस्टम को सपोर्ट करते हैं।

ये दोनों स्मार्टफोन Android 10 चलते हैं और हमारी तुलना के समय ये अप्रैल सुरक्षा पैच पर चल रहे थे, लेकिन इनका यूज़र इंटरफेस बहुत अलग हैं। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड पर आधारित MIUI 11 स्किन पर चलाता है। यह कई ब्लोटवेयर (पहले से इंस्टॉल अनचाहें ऐप्स) के साथ आता है और हमें कुछ ऐप्स ऐसे मिले, जो भर-भर के अनचाहें विज्ञापन और नोटिफिकेशन दिखाते हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ लगभग स्टॉक एंड्रॉयड जैसा महसूस होता है और इसमें बहुत सारे प्रीइंस्टॉल्ड ब्लोटवेयर नहीं आते। हमने रिव्यू अवधि के दौरान इसमें एक भी स्पैम नोटिफिकेशन का सामना नहीं किया। यहां हमें रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की तुलना में निष्चित तौर पर मोटोरोला वन फ्यूजन+ का क्लीन यूज़र इंटरफ़ेस खासा पसंद आया।

( यह भी पढ़ें: Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: किसकी कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर?)
 

Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: performance

हमने इन दोनों स्मार्टफोन्स को फास्ट पाया और इनमें किसी भी समय एक भी लैग नहीं आया। दोनों रिव्यू यूनिट्स में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज थी, इसलिए हम यह देखने के लिए उत्सुक थे कि प्रदर्शन के मामले में कौन ऊपर आएगा। दोनों फोन में मौजूद फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन को तुरंत अनलॉक करते हैं और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में एक अच्छी बात यह है कि इसमें फेस अनलॉक भी है, जो मोटोरोला वन फ्यूजन+ में नहीं है।

हमने इन दोनों डिवाइस पर कुछ वीडियो देखें और Motorola One Fusion+ को स्पीकर और स्क्रीन के मामले में बेहतर पाया। हमने इन दोनों डिवाइसों पर कुछ बेंचमार्क टेस्ट चलाएं और परिणाम काफी समान थे। AnTuTu में, मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को 273,407 स्कोर मिला, जबकि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 277,058 स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा। Geekbench 5 के सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में, मोटोरोला वन फ्यूज़न+ ने क्रमशः 548 और 1,691 अंक हासिल किए और यहां भी रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स अपने 564 और 1,759 अंक के चलते थोड़ा आगे रहा। ग्राफिक्स बेंचमार्क के लिए GFXBench के टी-रेक्स और कार चेज़ दृश्यों वन फ्यूज़न+ पर क्रमशः 55fps और 15fps पर चलें, जबकि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में ये दृश्य क्रमशः 59fps और 16fps पर चलें।
 
motorola

Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max पर हमने PUBG Mobile चलाया और दोनों ही डिवाइसों पर यह डिफॉल्ट रूप से हाई प्रीसेट पर चलें। दोनों स्मार्टफोन पर किसी भी समस्या के बिना गेम आराम से चला, लेकिन हमने नोटिस किया कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 20 मिनट तक खेलने के बाद स्पर्श करने में थोड़ा गर्म महसूस हुआ, जबकि इतने ही समय में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ प्रभावित नहीं हुआ।

दोनों रिव्यू फोन लगभग एक ही बैटरी समान क्षमता के साथ आते हैं और नियमित इस्तेमाल के साथ फुल चार्ज में लगभग डेढ़ दिन तक चलते हैं। हालांकि, हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 17 घंटे, 10 मिनट तक चला। यह मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के 15 घंटे और 45 मिनट की तुलना में काफी ज्यादा है। Redmi Note 9 Pro Max में चार्जिंग क्षमता भी ज्यादा है, क्योंकि इसमें 33W चार्जर मिलता है। यह फोन को एक घंटे में 90 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। वहीं, Motorola One Fusion+ में 18W चार्जर मिलता है, जो इतने ही समय में फोन को 60 प्रतिशत तक चार्ज कर पाता है।

मोटोरोला वन फ्यूजन+ बनाम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

  मोटोरोला वन फ्यूजन+ रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.506.67
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19.5:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)395-
प्रोटेक्शन टाइप-गोरिल्ला ग्लास
हार्डवेयर
प्रोसेसर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)1000512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटनहींहां
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.89, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (1.75-micron)
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.2)32-मेगापिक्सल (1.6-micron)
पॉप-अप कैमराहां-
रियर ऑटोफोकस-हां
रियर फ्लैश-हां
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMy UXMIUI 11
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहां
यूएसबी टाइप सीहांहां
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई-हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
फेस अनलॉक-हां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर-नहीं
कंपास/ मैगनेटोमीटर-हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »