20 हजार से कम में अगले महीने लॉन्‍च हो सकता है Moto G51 5G

मोटो का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरों से लैस हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा।

20 हजार से कम में अगले महीने लॉन्‍च हो सकता है Moto G51 5G

इसके 5000mAh बैटरी से लैस होने की उम्‍मीद है और फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार, Moto G51 5G की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है
  • फोन दो कलर वैरिएंट इंडिगो ब्लू व ब्राइट सिल्वर में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • मोटो का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरों से लैस हो सकता है
विज्ञापन
मोटोरोला एक नए फोन को इंडिया में लॉन्‍च करने की तैयारियों में जुटी है। Moto G51 5G, 20 हजार रुपये की रेंज में लॉन्‍च होने वाला कंपनी का पहला G सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक, हाल ही में अनवील किए गए Moto G51 को स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर से लैस पहले स्मार्टफोन के रूप में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक इंडिया में इस हैंडसेट को लॉन्च करने की अपनी योजना का ऐलान नहीं किया है, पर एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि कंपनी दिसंबर में यह स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है। पिछले लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 6.8 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Moto G51 5G की इंडिया में यह हो सकती है कीमत
एक नए लीक के अनुसार, Moto G51 5G की कीमत इंडिया में 20,000 रुपये से कम हो सकती है, जो इसे देश में 5G कनेक्टिविटी की सुविधा देने वाला अब तक का सबसे किफायती G सीरीज स्मार्टफोन बनाती है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Moto G51 5G की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है।

इस स्मार्टफोन को दो कलर वैरिएंट- इंडिगो ब्लू और ब्राइट सिल्वर में लॉन्‍च किया जा सकता है। Moto G51 को Moto G200, Moto G71, Moto G41 और Moto G31 के साथ 18 नवंबर को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। यूरोप में Moto G51 की कीमत EUR 299 (लगभग 19,100 रुपये) है।

इन फीचर्स से लैस हो सकता है Moto G51 5G
पिछली रिपोर्टों के अनुसार, Moto G51 को स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे 4GB रैम और 64GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज बढ़ाया जा सकेगा। दिसंबर में लॉन्चिंग होने पर यह स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट के साथ इंडिया में आने वाला यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

मोटो का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरों से लैस हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन को IP52 रेटिंग मिली है। इसके 5000mAh बैटरी से लैस होने की उम्‍मीद है और फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 120Hz display
  • IP52 rating
  • Near-stock Android software
  • No bloatware or third-party apps
  • कमियां
  • Average low light camera performance
  • Bulky and heavy
  • Gaming performance is not up to the mark
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »