Motorola ने भारत में लॉन्च किया Razr 60 Ultra, 4 इंच कवर डिस्प्ले, जानें स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 7 इंच 1.5K (1,224 x 2,992 पिक्सल्स) pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2025 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4 इंच कवर डिस्प्ले और 7 इंच की इनर स्क्रीन है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है
  • यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने मंगलवार को देश में Razr 60 Ultra को लॉन्च किया है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4 इंच का कवर डिस्प्ले और 7 इंच की इनर स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,700 mAh की बैटरी वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Motorola Razr 60 Ultra का भारत में प्राइस, उपलब्धता 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसके 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का भारत में प्राइस 99,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे Razr 60 Ultra का प्राइस घटकर 89,999 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा 12 महीनों के लिए 7,500 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। इस स्मार्टफोन को Mountain Trail, Rio Red और Scarab कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon, Reliance Digital, कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 21 मई से की जाएगी। Reliance Jio के पोस्टपेड यूजर्स को 749 रुपये और इससे अधिक के प्लांस पर 15,000 रुपये के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। इनमें Amazon Prime, Netflix, Jio TV और JioAiCloud के एक्सेस के साथ ही 36 महीनों के लिए 10 GB का डेटा वाउचर शामिल हैं। 

Razr 60 Ultra के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 7 इंच 1.5K (1,224 x 2,992 पिक्सल्स) pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 4 इंच की pOLED LTPO कवर स्क्रीन 1,272 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। इसके डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक प्रोटेक्शन दिया गया है। 
Advertisement

Razr 60 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए तीन OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में Moto AI 2.0 सुइट फीचर्स एक अलग Moto AI की के साथ दिए गए हैं। Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकम इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा इनर स्क्रीन पर है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium IP48-rated design
  • Excellent displays
  • Hard to beat cover display experience
  • Smooth software experience
  • Quick to charge with good battery life
  • Quality stereo speakers
  • Primary camera is top notch
  • Bad
  • Heats up when recording 4K video
  • Bottom speaker is easy to block
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.00 इंच

Cover Resolution

1080x1272 पिक्सल

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  3. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  4. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  4. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  6. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  7. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  8. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  9. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.