• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto E7 Power डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये से शुरू...

Moto E7 Power डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये से शुरू...

Moto E7 Power की कीमत भारत में 7,499 रुपये तय की गई है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है।

Moto E7 Power डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये से शुरू...

Moto E7 Power फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है

ख़ास बातें
  • Moto E7 Power में मौजूद है मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर
  • मोटो ई7 पावर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है
  • फोन की सेल 26 फरवरी से दोपहर 12 बजे शुरू होगी
विज्ञापन
Moto E7 Power स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले काफी समय से ऑनलाइन टीज़ किया जा रहा था। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। मोटो ई7 पावर फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर दो दिन तक का बैटरी बैकअप देती है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव प्रदान करता है, इसमें वाटर-रिपेलन्ट डिज़ाइन और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद Redmi 9i, Infinix Smart 5 और Realme C15 स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
 

Moto E7 Power price in India

Moto E7 Power की कीमत भारत में 7,499 रुपये तय की गई है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है। यह फोन कोरल रेड और ताहिती ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल 26 फरवरी से दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसे आप Flipkart व लीडिंग रीटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Moto E7 Power specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो ई7 पावर फोन Android 10 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया हुआ है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन 4 जीबी LPDDR4X रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए मोटो ई7 पावर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको एफ/2.2 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
 
moto
Motorola ने इसमें प्रीलोडेड कैमरा फीचर्स दिए हैं, जैसे कि पोट्रेट मोड, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, मैक्रो विज़न, मैनुअल मोड और एचडीआर आदि। फोन में Google Lens इंटीग्रेशन के साथ आता है।

मोटो ई7 पावर में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे 1 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट  लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 76 घंटे तक का म्यूज़िक स्ट्रीमिंग, 14 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग और 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग देता है। फोन का डायमेंशन 165.06x75.86x9.20mm और भार 200 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी25
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »