Motorola Edge और Motorola Edge+ एक-दूसरे से कितने अलग?

Motorola Edge और Motorola Edge+ के बीच के अंतर को जानने के लिए हमने दोनों फोन की तुलना एक-दूसरे से कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर की।

Motorola Edge और Motorola Edge+ एक-दूसरे से कितने अलग?

90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले हैं Motorola Edge और Motorola Edge+ में

ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों से लैस हैं Motorola Edge+ और Motorola Edge
  • बैटरी के मामले में मोटोरोला एज से बेहतर है मोटोरोल एज+
  • Motorola Edge और Motorola Edge+ हैं 5जी स्मार्टफोन
विज्ञापन
Motorola Edge और Motorola Edge+ लेनेवो की स्वामित्व वाली कंपनी के लेटेस्ट डिवाइस हैं, जिन्हें आखिरकार बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। दोनों ही फोन कर्व्ड डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि वर्टिकल पोज़िशन में स्थित हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इन दोनों ही फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। दोनों Motorola फोन में जितनी समानताएं हैं, उतना ही दोनों में अंतर भी है।

Motorola Edge और Motorola Edge+ के बीच के अंतर को जानने के लिए हमने दोनों फोन की तुलना एक-दूसरे से कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर की।
 

Motorola Edge vs Motorola Edge+: Price

मोटोरोला एज फोन 4 जीबी (उत्तरी अमेरिका) और 6 जीबी (अन्य जगह) रैम के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यूरोप में इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 699 (लगभग 58,000 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन सोलर ब्लैक और मिडनाइट मैजेंटा कलर में मिलेगा। Motorola के मुताबिक, Motorola Edge फोन यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Edge+ फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी अमेरिका में कीमत $999 (लगभग 76,400 रुपये) है। यह फोन स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।

हालांकि, अब तक इन फोन की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Motorola Edge vs Motorola Edge+: Specifications

जहां मोटोरोला एज डुअल सिम फोन है, वहीं मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 10 पर चलते हैं। दोनों ही फोन में 6.7 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस हैं। मोटोरोला एज+ में HDR10+ डिस्प्ले मौजूद है। मोटोरोला एज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट दिया गया है, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 620 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। और यह 6 जीबी से लैस है। वहीं, एज+ में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट मिलेगा, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम दिया गया है।

कैमरा की बात करें, तो दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि, मोटोरोला एज में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 अपर्चर है। इसके अलावा इसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 2x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 अपर्चर है। वहीं, बात अगर मोटोरोला एज+ की करें, तो इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले जबरदस्त 108 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर 30fps पर 6K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और 0.9-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

स्टोरेज के मामले में मोटोरोला एज में 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, एज+ फोन में 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जिसे कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, गैलिलियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एज+ में 5जी, ब्लूटूथ वी5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स (Wi-Fi 6), एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएस हेडफोन जैक दिया गया है। दोनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं।

मोटोरोला एज में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि मोटोरोला एज+ फोन में इससे बड़ी 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में एज+ से एज फोन ज्यादा हल्का है। मोटोरोला एज फोन 161.64x71.1x9.29mm का है, जिसका भार 188 ग्राम है। वहीं, एज+ 161.07x71.38x9.6mm का है, जिसका भार 203 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  4. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  5. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  6. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  7. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  8. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  9. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  10. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »