Motorola Edge+ भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट टीज़र से खुलासा

Flipkart पर Motorola Edge+ के टीज़र पेज पर लिखा है कि यह स्मार्टफोन 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 मई 2020 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ है फ्लैगशिप हैंडसेट
  • Motorola Edge की उपलब्धता के बारे में नहीं है कोई जानकारी
  • फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला एज+ की सेल होना तय

Motorola Edge+ में है 108 मेगापिक्सल कैमरा

Motorola Edge+ स्मार्टफोन भारत में 19 मई को लॉन्च होगा। यह जानकारी फ्लिपकार्ट के टीज़र से हासिल हुई है। यह फोन पिछले महीने Motorola Edge के साथ लॉन्च हुआ था। Motorola India के प्रमुख ने वादा किया था कि कंपनी मोटोरोला एज+ को भारतीय मार्केट में जल्द ही पेश करेगी और अब यह तारीख भी सामने आ गई है। 19 मई को Motorola के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से भारत में भी पर्दा उठा दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से यह भी इशारा मिला है कि यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर इसी ई-रिटेलर वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
 

Motorola Edge+ availability and expected price

Flipkart पर Motorola Edge+ के टीज़र पेज पर लिखा है कि यह स्मार्टफोन 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। याद दिला दें, अमेरिका में मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन $999 (लगभग 75,300 रुपये) में लॉन्च हुआ था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय कीमत भी लगभग इतनी ही हो।

वहीं, अब लॉन्च में  ज्यादा समय भी नहीं बचा है, तो कीमत जानने के लिए हमे अब ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
 

Motorola Edge+ specifications

अमेरिका मार्केट में मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है, जो स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फ्लैगशिप फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ एक कर्व्ड 6.7 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है और इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम जोड़ा गया है। दिलचस्प है कि मोटोरोला एज+ 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक के साथ आता है।
Advertisement

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले जबरदस्त 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर 30fps पर 6K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और 0.9-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जिसे कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स (वाई-फाई 6), जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो शामिल हैं। फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और बैरोमीटर सेसंर शामिल हैं। Motorola Edge+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
Advertisement
 

गौर करने वाली बात यह भी है कि Motorola Edge की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.