Motorola Edge 70 में मिलेगा 6.67 इंच POLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच POLED डिस्प्ले 1,220 × 2,712 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 17:53 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा
  • इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं

इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 70 जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह Motorola Edge 60 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। Motorola Edge 70 में 12 GB तक का RAM होगा। 

पोलैंड की ई-कॉमर्स साइट X-Kom पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इससे Motorola Edge 70 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच POLED डिस्प्ले 1,220 × 2,712 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होंगे। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

Advertisement

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। Motorola Edge 70 की 4,800 mAh लिथियम-आयन बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Motorola Edge 70 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे 'अल्ट्रा स्लिम' स्मार्टफोन बताया है। यह मोटोरोला का सबसे स्लिम हैंडसेट हो सकता है। इसकी थिकनेस 6 mm की हो सकती है। इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। 

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Motorola Edge 70 को Pantone Bronze Green, Pantone Gadget Grey और Pantone Lily Pad कलर्स में लाया जाएगा। इस  स्मार्टफोन के 12 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस 709 यूरो (लगभग 73,100 रुपये) से 802 यूरो (लगभग 82,700 रुपये) के बीच हो सकता है। हाल ही में Motorola Edge 60 Neo को लॉन्च किया गया था। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल किया गया है। यह 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 12  GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.