इस स्मार्टफोन के लिए कार्ड ग्रीन, लाइट ब्लू, ओलिव ग्रीन और पेल पिंक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। भारत में Motorola के Android 17 टेस्टिंग प्रोग्राम में इस स्मार्टफोन को देखा गया है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
एक मीडिया रिपोर्ट में Motorola Edge 70 Neo के लीक हुए डिजाइन को दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। इसके सेंटर में फ्रंट कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट है। इसके रियर में कुछ उठा हुए कैमरा आइलैंड तीन कैमरा और 200 मेगापिक्सल की ब्रांडिंग के साथ दिख रहा है। इससे Motorola Edge 70 Neo की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होने का संकेत मिला है।
इस स्मार्टफोन के लिए डार्क ग्रीन, लाइट ब्लू, ओलिव ग्रीन और पेल पिंक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। भारत में Motorola के Android 17 टेस्टिंग प्रोग्राम में इस स्मार्टफोन को देखा गया है। देश में पिछले वर्ष दिसंबर में इस सीरीज के बेस मॉडल को लॉन्च किया गया था। इसके बाद इस वर्ष मार्च में Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Fusion+ का लॉन्च हुआ था। भारत में Motorola Edge 70 Fusion+ को पेश नहीं किया गया है। इस सीरीज के Motorola Edge 70 Pro को अप्रैल और Motorola Edge 70 Pro+ को जून और Motorola Edge 70 Max को जुलाई में लॉन्च किया गया है।
भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच क्वाड HD+ 2K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UX पर चलता है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Motorola Edge 70 Max की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,100 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 25 W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।