50MP कैमरे वाला Motorola Edge 50 Neo 5G मिल रहा है Rs 20 हजार से भी सस्ता!

Motorola Edge 50 Neo 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

50MP कैमरे वाला Motorola Edge 50 Neo 5G मिल रहा है Rs 20 हजार से भी सस्ता!

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 50 Neo में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है।
  • Motorola Edge 50 Neo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Motorola Edge 50 Neo 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट पर सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां हम आपको Edge 50 Neo 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 50 Neo 5G Price & Offer 


Motorola Edge 50 Neo 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 21,300 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके  बाद प्रभावी कीमत 19,499 रुपये हो जाएगी।


Motorola Edge 50 Neo Specifications


Motorola Edge 50 Neo 5G में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2670 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Edge 50 Neo के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 154.1 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 171 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable performance
  • Long software support
  • Good display
  • Excellent primary camera
  • Fast charging
  • Wireless charging support
  • कमियां
  • Ultrawide camera is sometimes unreliable
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • MotoHub notification spam
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »