• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा,8GB रैम वाले Motorola Edge 50 पर बड़ा डिस्काउंट, 20499 रुपये में खरीदने का मौका! ऐसे मिलेगी डील

50MP कैमरा,8GB रैम वाले Motorola Edge 50 पर बड़ा डिस्काउंट, 20499 रुपये में खरीदने का मौका! ऐसे मिलेगी डील

Motorola Edge 50 पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है।

50MP कैमरा,8GB रैम वाले Motorola Edge 50 पर बड़ा डिस्काउंट, 20499 रुपये में खरीदने का मौका! ऐसे मिलेगी डील

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Motorola Edge 50 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Edge 50 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola Edge 50 पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया मोटोरोला फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो एक बार Motorola Edge 50 पर मिलने वाली डील पर भी नजर डाल सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Edge 50 भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। ग्राहक बैंक ऑफर से अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज में देंगे तो और भी कीमत कम हो जाएगी। यहां हम आपको Motorola Edge 50 पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 50 Offers, Discount


Motorola Edge 50 का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल अगस्त में यह स्मार्टफोन 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से 7500 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 16,500 रुपये की बचत हो सकती है।


Motorola Edge 50 Specifications


Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 प्रोटेक्‍शन से लैस है। Edge 50 एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  

कैमरा सेटअप के लिए Edge 50 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं फोन MIL 810H ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन के साथ भी आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 एई
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »