• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 8GB रैम, वायरलैस चार्जिंग के साथ Motorola edge 50 भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

50MP कैमरा, 8GB रैम, वायरलैस चार्जिंग के साथ Motorola edge 50 भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Motorola edge 50 में 6.7 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले है। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है।

50MP कैमरा, 8GB रैम, वायरलैस चार्जिंग के साथ Motorola edge 50 भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • Motorola edge 50 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 8 जीबी रैम और वायरलैस चार्जिंग की मिलेगी सुविधा
  • 5 हजार एमएएच बैटरी दी गई है फोन में
विज्ञापन
Motorola edge 50 Launched : मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन ‘Motorola edge 50' भारत में लॉन्‍च हो गया है। दावा है कि यह आईपी68 मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। नए मोटो फोन में 1.5K कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले मिलता है। सोनी का कैमरा सिस्‍टम दिया गया है और यह वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Motorola edge 50 को 30 हजार रुपये से कम दाम में लाया गया है। इसे ऑनलाइन लिया जा सकेगा। आइए जानते हैं फोन की कीमत और डिटेल्‍ड स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 
 

Motorola edge 50 Price in India 

motorola edge 50, 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। यह तीन कलर वेरिएंट- जंगल ग्रीन, पीच फज में उपलब्‍ध होगा। प्रीमियम वीगन लेदर फ‍िनिश के साथ भी इसे लिया जा सकेगा। इसकी सेल 8 अगस्‍त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मोटोरोलाडॉटइन और रिटेल स्‍टोर्स पर होगी। 

Motorola edge 50 के लॉन्‍च प्राइस 27,999 रुपये हैं। एक्सिस बैंक और IDFC फर्स्‍ट बैंक के क्रेडिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस पर 2 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। इससे इफेक्टिव प्राइस 25,999 रुपये हो जाते हैं। 
 

Motorola edge 50 Specifications, features 

Motorola edge 50 रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर। इसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज है। 

Motorola edge 50 में 6.7 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले है। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 का प्रोटेक्‍शन डिस्‍प्‍ले को मिला है। 

180 ग्राम वाले Motorola edge 50 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 68W की टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 15वॉट वायरलैस चार्जिंग का भी इसमें सपोर्ट है।  

Motorola edge 50 में 50MP का मेन रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन की खूबी से पैक है। सेकंड कैमरा के तौर पर 13 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस इसमें दिया गया है। 10 एमपी का टेलिफोटो लेंस भी फोन में है। यह ओआईएस को सपोर्ट करता है। 

Motorola edge 50 में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। ये स्‍पेक्‍स जाहिर करते हैं कि कंपनी ने इसे एक अच्‍छा कैमरा फोन बनाने की कोशिश की है। नए मोटो फोन में मेटल का साइड फ्रेम है। इसे आईपी68 रेटिंग मिली है, जो डिवाइस को पानी और धूल से काफी हद तक बचा सकती है। फोन को MIL 810H ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी यह एक मजबूत डिवाइस है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 एई
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »