Amazon पर Motorola सेल: Moto G5, Moto G5S, Moto Z2 Play पर छूट

ई-कॉमर्स साइट Amazon India मोटोरोला की 45वीं एनीवर्सरी मना रही है। इस मौके पर वेबसाइट मोटोरोला के स्मार्टफोन पर छूट दे रही है।

Amazon  पर Motorola सेल: Moto G5, Moto G5S, Moto Z2 Play पर छूट

मोटोरोला सेल

ख़ास बातें
  • Amazon India पर मोटोरोला की 45वीं एनीवर्सरी सेल
  • Moto G5, Moto G5S, Moto G5 Plus, Moto G5s Plus और Moto Z2 Play पर छूट
  • सेल में एक्सचेंज और ईएमआई विकल्प भी शामिल
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट Amazon India मोटोरोला की 45वीं एनीवर्सरी मना रही है। इस मौके पर वेबसाइट मोटोरोला के स्मार्टफोन पर छूट दे रही है। यह छूट बुधवार तक जारी रहेगी। सेल में Moto G5, Moto G5S, Moto G5 Plus, Moto G5s Plus और Moto Z2 Play छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। साथ ही सेल में एक्सचेंज और ईएमआई विकल्प भी रखे गए हैं। बता दें कि साल 1973 में मोटोरोला ने पहले फोन की नींव रखी थी। इसके करीब एक दशक बाद कंपनी ने पहला कॉमर्शियल फोन निकाला था, जिसका नाम Motorola DynaTAC 8000x था। (देखें, कैसे थे इन कंपनियों के पहले फोन)

अमेज़न पर बाकी मॉडल की छूट के साथ  Moto G5 8,420 रुपये का मिल रहा है। इसकी असल कीमत 11,999 रुपये है। Moto G5 Plus को यहां 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Moto G5S का 32 जीबी वेरिएंट यहां 4,000 रुपये के डिस्काउंट समेत 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह Moto G5S Plus की यहां छूट के बाद कीमत 14,499 रुपये है।

वहीं, अगर आप मोटो की जी सीरज़ खरीदने के विचार में नहीं हैं तो अमेज़न की सेल में मोटो ज़ेड2 प्ले भी मौज़ूद है। इसे यहां 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हैंडसेट की असल कीमत 27,999 रुपये है।

डिस्काउंट के अलावा अमेज़न स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत 12,398 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही ईएमआई विकल्प चुनने पर एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटैक महिंद्रा बैंक, आरबीएल बैंक, एसबीआई कार्ड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और यस बैंक के ग्राहकों को लाभ मिलेगा। पिछले महीने मोटोरोला ने 3 दिन की मोटो फेस्ट सेल का भी आयोजन किया था, जिसमें मोटो ई4 प्लस, मोटो एक्स4, मोटो जी5एस प्लस और मोटो ज़ेड2 प्ले को छूट के साथ बेचा गया था। यह सेल मोटो हब और फ्लिपकार्ट पर आयोजित हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »