Moto Z2 Play गुरुवार को होगा भारत में लॉन्च

भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग तारीख की पुष्टि करने के बाद लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने Moto Z2 Play को घरेलू मार्केट में लॉन्च किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। एक ट्वीट में कंपनी ने पुष्टि की है कि Moto Z2 Play को भारत में 8 जून को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2017 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z2 Play को भारत में 8 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • मोटो ज़ेड2 प्ले की प्री-ऑर्डर बुकिंग भी इसी दिन से शुरू होगी
  • ताज़ा ट्वीट में मोटोरोला ने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक साझा किया
भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग तारीख की पुष्टि करने के बाद लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने Moto Z2 Play को घरेलू मार्केट में लॉन्च किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। एक ट्वीट में कंपनी ने पुष्टि की है कि Moto Z2 Play को भारत में 8 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। याद रहे कि मोटो ज़ेड2 प्ले की प्री-ऑर्डर बुकिंग भी इसी दिन से शुरू होगी।

ताज़ा ट्वीट में मोटोरोला ने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक साझा किया। यह लिंक उस पेज का है जहां पर 8 जून को लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग होगी। इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। आप चाहें तो यहां पर क्लिक करके इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। याद रहे कि मोटो ज़ेड2 प्ले को अमेरिका में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। भारतीय मार्केट में इसे हफ्ते अंदर उतारा जा रहा है। याद दिला दें कि अमेरिकी मार्केट में Motorola के इस हैंडसेट की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,200 रुपये) है।

लॉन्च से पहले कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ कंपनी ने कई ऑफर का भी ऐलान किया है।  कंपनी के मुताबिक, ग्राहक 2,000 रुपये चुकाकर मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए एडवांस प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बाद बचे हुए बैलेंस को 0 प्रतिशत ब्याज़ के साथ 10 महीनों में चुकाया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ मोटो आर्मर पैक भी दे रही है। जो कि फोन की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव एक्सेसरी के साथ आएगा।
 

मोटो ज़ेड2 प्ले के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। यह लेज़र और डुअल ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ पहली बार मोटो ने डुअल सीसीटी फ्लैश दिया है। मज़ेदार बात यह है कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है।

मोटो ज़ेड2 प्ले वाटर रेप्लेंट भी है और इसमें नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। यह 5.99 मिलीमीटर मोटा है। स्मार्टफोन पुराने मोटो मॉड्स तो सपोर्ट करेगा ही, साथ में नए मॉड्स को भी जिन्हें इसके साथ लॉन्च किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • Bad
  • Ugly camera bump
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.