मोटोरोला मोटो ज़ेड2 प्ले के प्री-ऑर्डर 8 जून से होंगे शुरू

लेनोवो ने अपने मोटो ब्रांड के स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। अब मोटोरोला ने भारत में मोटो ज़ेड2 प्ले के प्री-ऑर्डर के बारे में ऐलान कर दिया है। मोटो ज़े2 प्ले स्मार्टफोन के लिए भारत में 8 जून से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। कंपनी की इस घोषणा के बाद उम्मीद है कि मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

मोटोरोला मोटो ज़ेड2 प्ले के प्री-ऑर्डर 8 जून से होंगे शुरू
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 8 जून से शुरू होगी
  • फोन में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट दिया गया है
  • मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेडेड वेरिएंट है
विज्ञापन
लेनोवो ने अपने मोटो ब्रांड के स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। अब मोटोरोला ने भारत में मोटो ज़ेड2 प्ले के प्री-ऑर्डर के बारे में ऐलान कर दिया है। मोटो ज़े2 प्ले स्मार्टफोन के लिए भारत में 8 जून से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। कंपनी की इस घोषणा के बाद उम्मीद है कि मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मोटोरोला ने इसी हफ्ते एक लॉन्च इवेंट भी रखा है और संभव है कि इस इवेंट में ही Moto Z2 Play को भारत में पेश किया जाए। कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ कंपनी ने कई ऑफर का भी ऐलान किया है।  

मोटो इंडिया ने मोटो ज़ेड2 प्ले के प्री-ऑर्डर की जानकारी ट्वीट कर दी। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक 2,000 रुपये चुकाकर मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए एडवांस प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बाद बचे हुए बैलेंस को 0 प्रतिशत ब्याज़ के साथ 10 महीनों में चुकाया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ मोटो आर्मर पैक भी दे रही है। जो कि फोन की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव एक्सेसरी के साथ आएगा।
 
moto z2 play pre booking

मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें मोटो वॉयस असिस्टेंट है। इसके अलावा अपने पुराने वेरिएंट मोटो ज़ेड प्ले की तरह यह भी मोटो मॉड्स को सपोर्ट करेगा। Motorola के इस हैंडसेट को अमेरिका में 499 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया। डिज़ाइन की बात करें तो Moto Z2 Play और Moto Z Play में बहुत ज़्यादा फर्क नहीं है। इसमें मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। पिछला वेरिएंट ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आता था। मोटो मॉड्स से कनेक्ट करने के लिए 16 प्वाइंट कनेक्टर पिछले हिस्से पर ही है। स्मार्टफोन को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। रियर कैमरा अब भी पिछले हिस्से पर अंगूठीनुमा उभार के अंदर है। फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है।
 

मोटो ज़ेड2 प्ले के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। यह लेज़र और डुअल ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ पहली बार मोटो ने डुअल सीसीटी फ्लैश दिया है। मज़ेदार बात यह है कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है।

मोटो ज़ेड2 प्ले वाटर रेप्लेंट भी है और इसमें नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। यह 5.99 मिलीमीटर मोटा है। स्मार्टफोन पुराने मोटो मॉड्स तो सपोर्ट करेगा ही, साथ में नए मॉड्स को भी जिन्हें इसके साथ लॉन्च किया गया है। नए मोटो मॉड्स में मोटो पावर बैंक है जो अतिरिक्त 22000 एमएएच की बैटरी क्षमता देता है।

इसके अलावा एक टर्बो पावर पैक मोटो मॉड भी जो 3490 एमएएच की अतिरिक्त बैटरी क्षमता देता है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा मोटोरोला ने वायरलेस चार्जिंग स्टाइल शेल, जेबीएल साउंडबूस्ट 2 मोटो मॉड को भी लॉन्च किया।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • कमियां
  • Ugly camera bump
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  3. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  4. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  5. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  6. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  10. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »