मोटो ज़ेड2 प्ले लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

उम्मीद के मुताबिक, लेनोवो ने गुरुवार को Moto Z2 Play से पर्दा उठा लिया। स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें मोटो वॉयस असिस्टेंट है।

मोटो ज़ेड2 प्ले लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
  • पुराने वेरिएंट मोटो ज़ेड प्ले की तरह यह भी मोटो मॉड्स को सपोर्ट करेगा
  • Motorola के इस हैंडसेट की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,200 रुपये) है
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, लेनोवो ने गुरुवार को Moto Z2 Play से पर्दा उठा लिया। स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें मोटो वॉयस असिस्टेंट है। इसके अलावा अपने पुराने वेरिएंट मोटो ज़ेड प्ले की तरह यह भी मोटो मॉड्स को सपोर्ट करेगा। Motorola के इस हैंडसेट की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,200 रुपये) है। जहां तक इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने का सवाल है तो मोटोरोला ने अगले हफ्ते एक लॉन्च इवेंट रखा है। संभव है कि इस इवेंट में Moto Z2 Play को भारत में पेश किया जाए।

डिज़ाइन की बात करें तो Moto Z2 Play और Moto Z Play में बहुत ज़्यादा फर्क नहीं है। इसमें मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। पिछला वेरिएंट ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आता था। मोटो मॉड्स से कनेक्ट करने के लिए 16 प्वाइंट कनेक्टर पिछले हिस्से पर ही है। स्मार्टफोन को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। रियर कैमरा अब भी पिछले हिस्से पर अंगूठीनुमा उभार के अंदर है। फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है।
 

मोटो ज़ेड2 प्ले के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। यह लेज़र और डुअल ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ पहली बार मोटो ने डुअल सीसीटी फ्लैश दिया है। मज़ेदार बात यह है कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है।

मोटो ज़ेड2 प्ले वाटर रेप्लेंट भी है और इसमें नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। यह 5.99 मिलीमीटर मोटा है। स्मार्टफोन पुराने मोटो मॉड्स तो सपोर्ट करेगा ही, साथ में नए मॉड्स को भी जिन्हें इसके साथ लॉन्च किया गया है। नए मोटो मॉड्स में मोटो पावर बैंक है जो अतिरिक्त 22000 एमएएच की बैटरी क्षमता देता है।

इसके अलावा एक टर्बो पावर पैक मोटो मॉड भी जो 3490 एमएएच की अतिरिक्त बैटरी क्षमता देता है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा मोटोरोला ने वायरलेस चार्जिंग स्टाइल शेल, जेबीएल साउंडबूस्ट 2 मोटो मॉड को भी लॉन्च किया।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • कमियां
  • Ugly camera bump
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »