मोटो ज़ेड2 प्ले 'बोल्ड फोन' को 1 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

मोटोरोला कनाडा ने जानकारी दी है कि मोटो ब्रांड के नए स्मार्टफोन को गुरुवार को पेश किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Moto Z2 Play की बात कर रही है।

मोटो ज़ेड2 प्ले 'बोल्ड फोन' को 1 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • मोटोरोला कनाडा ने जानकारी दी, स्मार्टफोन को गुरुवार को पेश किया जाएगा
  • विनफ्यूचर के रोलेंड क्वांट ने मोटो ज़ेड2 प्ले के रेंडर साझा किए
  • मोटो ज़ेड2 प्ले में 5.5 इंच का फुल- एचडी का डिस्प्ले है
विज्ञापन

मोटोरोला कनाडा ने जानकारी दी है कि मोटो ब्रांड के नए स्मार्टफोन को गुरुवार को पेश किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Moto Z2 Play की बात कर रही है। मोटोरोला कनाडा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "अनुमान लगाइए?! हम मोटोरोला के अगले बोल्ड फोन को 1 जून को लॉन्च करेंगे।" कंपनी ने भले ही हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ बता दिया है।

विनफ्यूचर के रोलेंड क्वांट ने बहुप्रतीक्षित मोटो ज़ेड2 प्ले के रेंडर साझा किए हैं। तस्वीरों के अलावा टिप्सटर ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी है। गुरुवार को होने वाले आधिकारिक लॉन्च को हम हाल में लीक हुए मोटो ज़ेड2 प्ले के रिटेल बॉक्स से भी जोड़कर देख सकते हैं। दावा था कि 1 जून को ब्राजील में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा।

रेंडर के आधार पर कहा जा सकता है कि मोटो ज़ेड2 प्ले दिखने में अपने पुराने वेरिएंट Moto Z Play जैसा ही होगा। शुरुआती वेरिएंट की तरह Z2 Play मोटो मॉड्स को भी सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 5.5 इंच का फुल- एचडी का डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद होगा। Z2 Play में 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। हैंडसेट का रियर कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। लीक हुए रेंडर से पता चला है कि हैंडसेट में रियर हिस्से पर डुअल-एलईडी फ्लैश भी होगा। ताज़ा रेंडर से यह भी साफ है कि पुराने वेरिएंट की तरह मोटो ज़ेड2 प्ले में 16 डॉट कनेक्टर होगा जो मोटो मॉड्स के लिए है।

 

moto_z2_play_slashleaks

इसके अलावा स्लैशलीक्स ने Moto Z2 Play के साथ Moto E4 Plus की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। यह पहला मौका नहीं है जब मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी सामने आई है। Moto Z2 Play में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मौज़ूद रहेगा। दूसरी तरफ, मोटो ई4 प्लस के लीक हुए रेंडर से इसके मेटालिक डिज़ाइन का पता चलता है और पुराने दावों को बल मिलता है।

इसके अलावा Moto Z2 के प्रेस रेंडर भी सामने आए हैं। तस्वीर में कथित मोटो ज़ेड2 को प्रोटेक्टिव कवर के साथ देखा जा सकता है। इस वजह से डिज़ाइन का खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन फ्रंट पैनल साफ-साफ दिख रहा है। इतना साफ है कि इसमें होम बटन के अलावा सेल्फी कैमरे के लिए भी एलईडी फ्लैश होगा। इस फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा और इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »