Moto Z2 Force स्मार्टफोन 15 फरवरी को होगा लॉन्च

कंपनी ने इस हैंडसेट की भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे (यूट्यूब पर) आयोजित होने जा रहे इवेंट में इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत से पर्दा उठेगा। इनवाइट से इशारा मिला है कि हैंडसेट मोटोटर्बो पावर पैक मड के साथ आ रहा है। इस पावर पैक मॉड में 3,500 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट आउटपुट के साथ फास्ट चार्जिंग देती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 फरवरी 2018 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z2 Force स्मार्टफोन 15 फरवरी को आ रहा भारत
  • 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे (यूट्यूब पर) इवेंट में होगा आधिकारिक ऐलान
  • हैंडसेट में 2730 एमएएच की बैटरी और पावर पॉड होगा 3500 एमएएच का
Moto Z2 Force स्मार्टफोन भारत में 15 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। लेनेवो के अधिकार वाली कंपनी मोटोरोला ने शुक्रवार को एक इनवाइट भेजकर इस जानकारी से पर्दा उठाया है। मोटो ज़ेड2 फोर्स हैंडसेट मोटो टर्बोपावर पैक मॉड के साथ आ रहा है, जिसकी शुरुआत पिछले साल दिसंबर में 5,999 रुपये कीमत के साथ हुई थी। बता दें कि मोटो ज़ेड 2 फोर्स की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दस्तक पिछले साल जुलाई में हुई थी। अगस्त से यह यूएस के बाज़ार में बिकना शुरू हो गया था। इसकी शुरुआती कीमत $799 (तकरीबन 51,460 रुपये) थी।

कंपनी ने इस हैंडसेट की भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे (यूट्यूब पर) आयोजित होने जा रहे इवेंट में इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत से पर्दा उठेगा। इनवाइट से इशारा मिला है कि हैंडसेट मोटोटर्बो पावर पैक मड के साथ आ रहा है। इस पावर पैक मॉड में 3,500 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट आउटपुट के साथ फास्ट चार्जिंग देती है। मॉड को लेकर दावा किया गया है कि यह फोन को  घंटे की बैटरी लाइफ देगा और महज़ 15 मिनट में फुल चार्ज होने में सक्षम होगा।
Advertisement
 

मोटो ज़ेड2 फोर्स के स्पेसिफिकेशन

ज़ेड2 फोर्स की बॉडी 7000 सीरीज़ के अल्युमिनियम बिल्ड से बनी है। हैंडसेट पर जल-निरोधक नैनो कोटिंग की गई है। वहीं, फोन के बैक में विभिन्न मोटो मॉड से कनेक्टिविटी सुगम बनाने के लिए पोगो पिन कनेक्टर दिए गए हैं। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित होगा। फोन में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 रेजॉल्यूशन से लैस) शैटरशील्ड पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी व 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोन के रियर में डुअल कैमरा (12-12 मेगापिक्सल का) सेटअप है। ये सोनी के IMX386 इमेज सेंसर से लैस हैं। दो में से एक सेंसर आरजीबी इमेज कैप्चर करता है व दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। दोनों कैमरे एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस और सीसीटी डुअल एलईडी फ्लैस से लैस हैं। साथ ही फोन के फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चरस, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस व एलईडी फ्लैस से युक्त है।
Advertisement

स्मार्टफोन 64 जीबी व 128 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह हैंडसेट 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी से लैस है। सेंसर में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। हैंडसेट में 2730 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट के टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। फोन का वज़न 143 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bundled TurboPower Mod
  • Excellent cameras
  • Very good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Tends to get warm under load
  • Front glass picks up scratches easily
  • Lacks aesthetic appeal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2730 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.