Moto X70 Air Pro में मिल सकती है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

चीन की सर्टिफिकेशन एजेंसी TENAA के डेटाबेस पर Moto X70 Air Pro की मॉडल नंबर - XT2603-1 के साथ लिस्टिंग हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Moto X70 Air Pro में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Mototola का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Moto X70 Air Pro में स्लिम डिजाइन के साथ पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। भारत में इस स्मार्टफोन को Motorolas Signature या Motorola Edge 70 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

TechOutlook की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की सर्टिफिकेशन एजेंसी TENAA के डेटाबेस पर Moto X70 Air Pro की मॉडल नंबर - XT2603-1 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Moto X70 Air Pro में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB, 12 GB और 16 GB के RAM के विकल्प मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

Moto X70 Air Pro में 5,100 mAh रेटेड बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले यह स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखा था। इसमें 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। 

भारत में हाल ही में Motorola Edge 70 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। यह  Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50  मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक अन्य कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5000mAh की बैटरी 68W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए तीन Android अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.