Motorola लॉन्च कर रहा है Pro स्पेसिफिकेशन्स वाला स्लिम फोन! X70 Air Pro होगा नाम
Lenovo ने Moto X70 Air Pro का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की और इसके बारे में कुछ मामूली जानकारी भी शेयर की। अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन Moto X70 Air का हाई-स्पेक्स मॉडल होगा, जिसे इसी साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसका स्लिम और हल्का डिजाइन था और माना जा रहा है कि Pro वेरिएंट भी इसी खासियत को लेकर आएगा। हालांकि, अभी तक Motorola ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।