Moto X4 फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, 13 नवबंर को है लॉन्च इवेंट

लेनोवो का आने वाला मोटो एक्स4 स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि भारत में 13 नवंबर को होने वाले एक इवेंट में मोटो एक्स4 को पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने भई अब मोटो एक्स4 के लिए एक अलग पेज बना दिया है।

Moto X4 फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, 13 नवबंर को है लॉन्च इवेंट
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा
  • स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • मोटो एक्स4 में दो वर्चुअल असिस्टेंट दिए गए हैं
विज्ञापन
लेनोवो का आने वाला मोटो एक्स4 स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि भारत में 13 नवंबर को होने वाले एक इवेंट में मोटो एक्स4 को पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने भई अब मोटो एक्स4 के लिए एक अलग पेज बना दिया है। उम्मीद है कि 13 नवंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में आने वाले Moto X4 के लिए कुछ लॉन्च ऑफर पेश किए जाएंगे।

इस एक्सक्लूसिव साझेदारी पर फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन के सीनियर डायरेक्टर अयप्पन राजगोपाल ने कहा, ''मोटो एक्स4 के एक्सक्लूसिव लॉन्च के साथ फ्लिपकार्ट की मोटोरोला के साथ साझेदारी नए आयाम को छूने के लिए तैयार है। मोटोरोला के स्मार्टफोन हमेशा कामयाब रहे हैं और हमारे तेजी से बढ़ते ग्राहकों के लिए डिज़ाइन और परफॉर्मेंस के तौर पर अपील करने वाले होते हैं।''

बता दें कि मोटो एक्स4 को सबसे पहले आईएफए 2017 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो वॉयस आधारित वर्चुअल असिस्टेंट- गूगल असिस्टेंट और अमेज़न एलेक्सा। इस हैंडसेट में एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है और होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो एक्स4 एंड्ऱॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। फोन सिंगल नैनो सिम स्लॉट सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि हमें उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट डुअल सिम कार्ड सपोर्ट करेगा।

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से फोन 3 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरोज को 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबेल बैटरी है।

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटो एक्स4 को 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »