Moto X4 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और एंड्रॉयड 7.1 नूगा

मोटो एक्स4 एक-मिड रेंज डिवाइस है और यह उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है जो अमेज़न के एलेक्सा को सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने पुष्टि की है कि कंपनी इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एलेक्सा सपोर्ट वाली डिवाइस पर काम कर रही थी।

Moto X4 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और एंड्रॉयड 7.1 नूगा
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 को आईएफए बर्लिन में लॉन्च किया गया है
  • फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
कई हफ्ते तक आईं लीक के बाद, मोटोरोला ने आख़िरकार अपनी मोटो एक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मोटो एक्स4 बर्लिन में चल रहे आईएफए 2017 में लॉन्च कर दिया है। मोटो एक्स सीरीज़ का पिछला डिवाइस 2015 में लॉन्च हुआ था और अब Moto X4 इस सीरीज़ का नया हैंडसेट है। मोटो एक्स4 एक-मिड रेंज डिवाइस है और यह उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है जो अमेज़न के एलेक्सा को सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने पुष्टि की है कि कंपनी इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एलेक्सा सपोर्ट वाली डिवाइस पर काम कर रही थी।  फिलहाल मोटो एक्स4 की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मोटोरोला की साइट पर स्मार्टफोन से जुड़ी नोटिफिकेशन पाने के लिए रजिस्टर करा सकते हैं।

मोटो एक्स4 कीमत, उपलब्धता
मोटो एक्स4 सबसे पहले इसी महीने यूरोप में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो (करीब 25,500 रुपये) है। दूसरे बाज़ारों में भी मोटो एक्स4 को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

मोटो एक्स4 के फ़ीचर
मोटो एक्स4 सुपर ब्लैक या स्टर्लिंग ब्लू कलर में आता है। मोटो एक्स4 एल्युमिनियम बॉडी का बना है और गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। यह फोन आईपी68 रेटिंग के साथ आता है यानी पानी और धूल के कणों से यह सुरक्षित रहेगा। मोटो एक्स4 में एक डुअल कैमरा सेटअप है लेकिन यह मोटो ज़ेड2 फोर्स के डुअल कैमरा सेटअप से अलग है। नए मोटो एक्स4 में एक 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का स्टैंडर्ड सेंसर है जो डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  

मोटोरोला के इस फोन को दो बार ट्विस्ट करने पर कैमरा खुल जाएगा। इसके अलावा स्क्रीन को तीन उंगलयों से छूने पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। और सबसे ख़ास है कि फोन में म्यूज़िक प्ले करने के लिए एक साथ चार ब्लूटूथ ऑडियो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। और यह फोन मोटो मॉड्स सपोर्ट नहीं करता।

मोटो एक्स4 के स्पेसफिकेशन
मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से फोन 3 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरोज को 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।
 
moto x4

मोटो एक्स4 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबेल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Moto, Moto mobile, Moto x4, Moto x4 launch, moto x4 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »