Moto X4 के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

मोटो एक्स4 स्मार्टफोन के एक दिन पहले लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्मार्टफोन को अब अमेरिका में एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। एफसीसी सर्टिफिकेट से भी संकेत मिलते हैं कि मोटो एक्स4 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, और लेनोवो जल्द इसे पेश करेगी।

Moto X4 के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 में 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है
  • इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • मोटो एक्स4 में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
मोटो एक्स4 स्मार्टफोन के एक दिन पहले लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्मार्टफोन को अब अमेरिका में एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। एफसीसी सर्टिफिकेट से भी संकेत मिलते हैं कि मोटो एक्स4 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, और लेनोवो जल्द इसे पेश करेगी।

लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो एक्स4 में एक 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 होगा। इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा जिसमें एड्रेनो 508 जीपीयू और 4 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन में 64 जीबी स्टोरेज होनी चाहिए और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (256 जीबी तक) बढ़ाया जा सकेगा। इससे पहले, मोटो एक्स4 को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होने का खुलासा हुआ था।  

कैमरे की बात करें तो, मोटो एक्स4 में रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो कैमरे होंगे, एक को कलर और दूसरे को मोनोक्रोम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। फ्रंट की बात करें तो, इस फोन में एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा। स्मार्टफोन में एक 3000 एमएएच की बैटरी होने का भी खुलासा हुआ है और फोन में एंड्रॉयड नूगा होना चाहिए।

मोटो एक्स4 का डाइमेंशन 148.35x73.4x7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम होन की उम्मीद है। स्मार्टफोन, सुपर ब्लैक और स्टर्लिंग ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। फोन में आगे की तरफ़ एक होम बटन दिया जाएगा। आने वाले लेनोवो स्मार्टफोन की कीमत यूरोपीय बाज़ारों के लिए 350 यूरो (करीब 26,500 रुपये) होने की उम्मीद है।

आईएफए इवेंट नज़दीक है, और लेनोवो भी 31 अगस्त को एक इवेंट आयोजित कर रही है, लेकिन मोटो ने किसी तरह के लॉन्च की योजना का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि आईएफए में मोटो एक्स4 को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »