Moto X4 स्मार्टफोन में होगा चमकदार रियर, लीक तस्वीरों से हुआ खुलासा

लेनोवो के आने वाले मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को इसी हफ्ते 24 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन अब आधिकारिक ऐलान से पहले, हैंडसेट की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि मोटो एक्स4 में एक चमकदार रियर होगा जिससे आपको एचटीसी के यू11 स्मार्टफोन की याद आ सकती है।

Moto X4 स्मार्टफोन में होगा चमकदार रियर, लीक तस्वीरों से हुआ खुलासा
विज्ञापन
लेनोवो के आने वाले मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को इसी हफ्ते 24 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन अब आधिकारिक ऐलान से पहले, हैंडसेट की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि मोटो एक्स4 में एक चमकदार रियर होगा जिससे आपको एचटीसी के यू11 स्मार्टफोन की याद आ सकती है। एचटीसी यू11 चमकदार और वाइब्रेट कलर में मिता है।

मोटो एक्स4 की लीक तस्वीरों को सबसे पहले स्लैशगियर ने सार्वजनिक किया। इन तस्वीरों से स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है और पिछली लीक की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप का पता चलता है। हालांकि, नई लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन में चमकदार मेटैलिक रियर होने का खुलासा होता है जिससे पिछली लीक तस्वीरों में दिखे फोन से ज़्यादा चमकदार है। रियर पर गोल डुअल कैमरा सेटअप के दोनों सेंसर को एलईडी फ्लैश के ठीक नीचे दिया गया है।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

इसके अलावा,  MotorolaFans की रिपोर्ट में बताया गया है कि कि ईरान के एक आधिकारिक लेनोवो के डिस्ट्रीब्यूटर ने आने वाले मोटो एक्स4 की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। साझा की गईं तस्वीरों के अनुसार, मोटो एक्स4 में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आने का खुलासा हुआ है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इससे पहले आईं लीक में भी इन स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

याद दिला दें कि मोटो एक्स4 में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और एड्रेनो 508 जीपीयू होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को दो रैम/स्टोरेज वेरिएंट- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने का पता चला है। 3 जीबी रैम वेरिएंट को उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप में जबकि 4 जीबी रैम को एशियाई बाज़ारों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो, मोटो एक्स4 स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। आगे की तरफ़, मोटो एक्स4 में अपर्चर एफ/2.0 और 1 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद है। कैमरा 4के रिज़ॉल्यूशन वाली वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में एक 3000 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है जो कि कंपनी के टर्बोचार्जिंग फ़ीचर को सपोर्ट करेगी। मोटो एक्स4 का डाइमेंशन 148.35x73.4x7.99 मिलीीमीटर और वज़न 163 ग्राम हो सकता है। आने वाले लेनोवो स्मार्टफोन की कीमत यूरोपीय बाज़ारों में 350 यूरो (करीबप 26,500 रुपये) रहने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Lenovo, Moto X4, Moto X4 specification, Moto X4 leak
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »