Moto X4 की तस्वीरें फिर लीक, इन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

पुष्टि हो चुकी है कि मोटोरोला एक्स सीरीज़ के एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इससे पहले भी कथित मोटो एक्स4 की कई तस्वीरें लीक हुईं हैं। और अब आने वाले मोटोरोला के मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

Moto X4 की तस्वीरें फिर लीक, इन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
मोटोरोला इस साल लगातार नए स्मार्टफोन रिलीज़ कर रही है। लेकिन मोटो एक्स सीरीज़ में आने वाले नए स्मार्टफोन का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। मोटो एक्स सीरीज़ का आखिरी फोन 2015 में लॉन्च हुआ था और इसके बाद कंपनी ने नई मोटो ज़ेड सीरीज़ शुरू की  थी। लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि मोटोरोला एक्स सीरीज़ के एक नए हैंडसेट मोटो एक्स4 पर काम कर रही है। इससे पहले भी कथित Moto X4 की कई तस्वीरें लीक हुईं हैं। और अब आने वाले मोटोरोला के मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।  

मोटो एक्स4 की नई कथित तस्वीर को एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पोस्ट किया है। नई लीक तस्वीर में स्मार्टफोन के ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट को चमकदार ग्लास रियर के साथ देखा जा सकता है। इस तस्वीर से खुलासा होता है कि फोन में एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो अपर्चर एफ/2.0, 1.4 अल्ट्रामेगापिक्सल साइज़, डुअल टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ से लैस होगा। और सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर अपर्चर एफ/2.2, 1.12 अल्ट्रामेगापिक्सल साइज़ और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस होगा जिसे डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो अपर्चर एफ/2.0, 1.0 अल्ट्रापिक्सल साइज़ और फ्लैश से लैस होगा।

इससे पहले लीक हुई तस्वीर में मोटो एक्स4 के मोटे किनारे देखे जा सकते हैं, जिससे फोन में नीचे की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने की पुष्टि होती है। इन लीक तस्वीरों में भी मोटो एक्स4 के रियर पर एक डुअल कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन  के रियर पर एक ग्लास डिज़ाइन है। फोन के फ्रंटं पैनल पर एक होम बटन है जिसे फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के निचले किनारे पर एक यूएसबपी टाइप-सी पोर्ट है जबकि ऊपर की तरफ़ एक हाइब्रिड सिम स्लॉट है। लीक तस्वीरों में फोन के बांयीं तरफ़ कोई बटन नहीं दिख रहा है, इसलिए दांयीं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन होंगे। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट के साथ कंपनी ईयरफोन के अलावा एक अडेप्टर और ईयरफोन भी देगी। ब्राज़िलियाई साइट ने यह भी दावा किया है कि मोटोरोला ने ब्राज़ील के साओ पाउलो में 24 अगस्त को होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो एक्स4 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और एक 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने का पता चला है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन को 16 जीबी या 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ख़बरें हैं कि मोटो एक्स4 को 3 जीबी रैम/16 जीबी और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »