Moto X4 के एंड्रॉयड वन एडिशन की तस्वीर आई सामने

कई महीनों की कयासबाजी के बाद लेनोवो के मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को हाल ही में आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट से कोई चौंकाने वाली जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं लग रही।

Moto X4 के एंड्रॉयड वन एडिशन की तस्वीर आई सामने
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को हाल ही में आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था
  • शनिवार को मोटो एक्स4 स्मार्टफोन का एक रेंडर इमेज सार्वजनिक
  • इसके पिछले हिस्से पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग है
विज्ञापन
कई महीनों की कयासबाजी के बाद लेनोवो के मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को हाल ही में आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट से कोई चौंकाने वाली जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं लग रही। दरअसल, अब मोटो एक्स4 स्मार्टफोन की एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग के साथ एक ग्राफिक्स तस्वीर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस हैंडसेट को जल्द ही अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

नामी टिप्सटर @evleaks (इवान ब्लास) ने शनिवार को मोटो एक्स4 स्मार्टफोन की एक तस्वीर साझा की। इसके पिछले हिस्से पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग थी। तस्वीर को देखते हुए यही कह सकते हैं कि डिज़ाइन के नाम पर कोई बदलाव नहीं है। डुअल कैमरा सेटअप भी वही है। रेंडर इमेज में फोन के निचले हिस्से पर एंड्रॉयड वन का लोगो साफ नज़र आ रहा है।

गौर करने वाली बात है कि 9To5Google ने इस साल अप्रैल महीने में ही खुलासा किया था कि मोटो एक्स सीरीज़ के स्मार्टफोन को इस साल अमेरिका में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ लॉन्च किए जाने की प्रबल संभावना है। इस पब्लिकेशन ने इस बार दावा किया है कि मोटो एक्स4 एंड्रॉयड वन के साथ अमेरिकी मार्केट में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के बावजूद Moto X4 स्मार्टफोन के इस वेरिएंट में किसी स्पेसिफिकेशन में बदलाव नहीं किए जाने की उम्मीद नहीं है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलटीपीएस आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 424 पिक्सल प्रति इंच है। और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। मोटो एक्स4 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

अब आपके मन में यह सवाल होगा कि मोटो एक्स4 के आम वेरिएंट और एंड्रॉयड वन वेरिएंट में क्या फर्क है? बता दें कि एंड्रॉयड वन वेरिएंट को गूगल की ओर से नियमित और निर्धारित समय अपडेट दिए जाने की गारंटी है। स्मार्टफोन का नया वेरिएंट शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव देगा। इसके अलावा मोटो एक्स4के एंड्रॉयड वन एडिशन में आउट ऑफ बॉक्स गूगल प्ले प्रोटेक्ट सिक्योरिटी फीचर मौज़ूद रहने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »