मोटो एक्स स्टाइल को मिल सकता है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

मोटो एक्स स्टाइल को मिल सकता है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले मोटो एक्स स्टाइल के बारे में पता चला
  • अपडेट रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं
  • इससे पहले मोटो एक्स प्ले में भी नूगा अपडेट मिलने का पता चला था
विज्ञापन
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने अक्टूबर महीने में उन फोन की सूची ज़ारी की थी जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने बताया था कि मोटो ज़ेड सीरीज़ और मोटो जी4 सबसे पहले अपडेट पाने वाले फोन होंगे। मोटो एक्स प्ले और मोटो एक्स स्टाइल को भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट दिए जाने की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे लगता है कि मोटो एक्स स्टाइल को सीधा एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा।

दरअसल, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले मोटोरोला मोटो एक्स स्टाइल को बेंचमार्क साइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। संभव है कि यह हैंडसेट कंपनी के सोक प्रोसेस का हिस्सा हो। अपडेट को आम यूज़र के लिए जारी करने से पहले मोटोरोला चुनिंदा यूज़र को अपडेट भेज कर फीडबैक लेती है और फिर कमियों को दूर करती है। यह भी ध्यान रखना होगा कि मोटोरोला ने एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट के रोल आउट के संबंध में कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में अपडेट रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी एंड्रॉयड 7.1.1 के साथ अपने सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी जोड़ेगी। इससे पहले मोटोरोला एक्स प्ले को भी जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया था।

लेकिन, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि मोटो एक्स प्ले और मोटो एक्स स्टाइल में से किसे पहले नूगा अपडेट मिलेगा। अभी एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की किसी तारीख के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है। अब तक, मोटो ज़ेड और मोटो जी 4 स्मार्टफोन में नूगा अपडेट जारी किए गए हैं।

गूगल ने इसी महीने नेक्सस और पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट रोल आउट किया था। नए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट में दिसंबर के लिए जारी किए गए सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल हैं। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में नए इमोजी जोड़े गए हैं जो जेंडर इक्वालिटी को दिखाते हैं। गौर करने वाली बात है, गूगल ने इससे पहले कई सारे फीमेल इमोजी कैरेक्टर जोड़ने का ऐलान भी किया था। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ ही, गूगल ने कई नए इमोजी कैरेक्टर जोड़े हैं। इमोजी के अलावा, गूगल ने सपोर्ट करने वाले एप्लिकेशन में सीधे कीबोर्ड के जरिए जिफ़ इमेज सपोर्ट भी दिया है। कुछ ऐप गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआाउट के ज़रिए जिफ़ सपोर्ट करेंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, moto x play, moto x style, android nougat update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »