इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा
इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G86 Power अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 6,720 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा।
Motorola ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 30 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसके लिए Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर्स के विकल्प होंगे।
Moto G86 Power के स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8 GB का LPDDR4x RAM होने की जानकारी मिली है। यह 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
इस स्मार्टफोन की 6,720 mAh की बैटरी 33 W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें बेहतर ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। Moto G86 Power में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हाल ही में Moto G96 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। Moto G96 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 19,999 रुपये का है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब