Moto G8 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Moto G8 एंड्रॉयड 10 स्टॉक इंटरफेस से लैस है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है।

Moto G8 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Moto G8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Moto G8 एंड्रॉयड 10 स्टॉक इंटरफेस से लैस है
  • मोटो जी8 में 8 मेगापिक्सल का सेेल्फी कैमरा दिया गया है
  • Moto G8 को भारत में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
विज्ञापन
Motorola ने आखिरकार अपने Moto G8 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया है। कंपनी ने इससे पहले अपनी मोटो जी8 सीरीज़ के Moto G8 Plus, Moto G8 Power और Moto G8 Play स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। मोटो जी8 जाने पहचाने डिज़ाइन के साथ आता है। यह आपको मोटोरोला के अन्य मिड-रेंज डिवाइस की याद दिलाएगा। लेकिन इस फोन में कई अपग्रेड हैं। Moto G7 की तुलना में Moto G8 में ज़्यादा विविध कैमरा सेटअप है। यह 25 प्रतिशत बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Moto G8 price

मोटो जी8 को अभी मोटोरोला ब्राज़ील की वेबसाइट पर BLR 1,299 (करीब 21,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। यह पर्ल व्हाइट और नियॉन ब्लू रंग में मिलता है। Motorola ने बताया है कि फोन को जल्द ही दुनियाभर के मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी भारत में Moto G8 को लाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Moto G8 specifications

मोटो जी8 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 10 स्टॉक इंटरफेस से लैस है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन है। फोन में होल पंच डिज़ाइन है। सेल्फी कैमरे के लिए टॉप पर बायीं तरफ छेद है। यहां पर एक मात्र सेल्फी कैमरा दिया गया है। Motorola के लेटेस्ट हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 
moto

Moto G8 तीन रियर कैमरों से लैस है। इसमें लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल भी है। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा। इसका अपर्चर एफ/ 1.7 है। यह 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसके साथ 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के कैमरे पर है। यह पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ को भी सपोर्ट करता है।

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। मोटो जी8 की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास और गैलिलयो शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.27×75.8×8.95 मिलीमीटर है और वज़न 188.3 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G8, Moto G8 specifications, Moto G8 price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »