Moto G7 Play के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक

Motorola इस साल Moto G7 लाइन अप के कई हैंडसेट लॉन्च करने की तैयार कर रही है। इस सीरीज़ का एक स्मार्टफोन Moto G7 Play होगा।

Moto G7 Play के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक
ख़ास बातें
  • Moto G7 Play को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया
  • Moto G7 Play फोन के लिए ‘motorola moto g(7)' नाम का इस्तेमाल हुआ
  • स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आ सकता है मोटो जी7 प्ले
विज्ञापन
Motorola इस साल Moto G7 लाइन अप के कई हैंडसेट लॉन्च करने की तैयार कर रही है। इस सीरीज़ का एक स्मार्टफोन Moto G7 Play होगा। ऐसा लगता है कि मोटो जी7 प्ले को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है जो एक तरह से इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने का इशारा है। Moto G7 Play के कथित बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि यह फोन क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आएगा।

Moto G7 Play के कथित गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी TheAndroidSoul द्वारा दी गई। इस फोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के डेटाबेस पर ‘motorola moto g(7)' नाम से लिस्ट किया गया है। मोटो जी7 प्ले के बारे में सबसे पहले जानकारी बीते साल अक्टूबर में आई थी जब टिप्सटर इवान ब्लास ने खुलासा किया था कि 2019 की मोटो जी सीरीज़ में चार फोन होंगे- Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power।

भले ही गीकबेंच लिस्टिंग में कथित Moto G7 Play फोन के लिए ‘motorola moto g(7)' नाम का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन हमारा मानना है कि यह स्टेंडर्ड Moto G7 मॉडल नहीं, बल्कि प्ले वेरिएंट है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G7 में स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर होगा। मोटो जी7 प्लस में स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यूएस एफसीसी लिस्टिंग से पता चला था कि Moto G7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे।

मोटो जी7 प्ले के कथित रेंडर्स से खुलासा हुआ कि मोटो जी7 प्ले में एक रियर कैमरा होगा, सर्कुलर मॉड्यूल के भीतर। फिंगरप्रिंट सेंसर इसके नीचे होगा। फ्रंट पैनल पर वाइड डिस्प्ले नॉच होगा। और निचले हिस्से पर चिन बेहद ही पतला होगा। इसके अलावा फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से पहले इस फोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस दौरान कीमत और अन्य फीचर के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G7, Moto G7 Play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »