• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G64 5G के लॉन्च से पहले हुआ फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 12GB रैम के साथ 6000mAh बैटरी मिलेगी!

Moto G64 5G के लॉन्च से पहले हुआ फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 12GB रैम के साथ 6000mAh बैटरी मिलेगी!

Motorola ने Moto G64 5G में 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी है। इसका माप 161.56x73.82x8.89 mm और वजन 192 ग्राम है।

Moto G64 5G के लॉन्च से पहले हुआ फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 12GB रैम के साथ 6000mAh बैटरी मिलेगी!
ख़ास बातें
  • 8GB + 128GB व 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च होगा फोन
  • यह ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7025 SoC पर काम करेगा
  • फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा
विज्ञापन
Moto G64 5G के 16 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। अब, लॉन्च से पहले मोटोरोला ने हैंडसेट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिसमें इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। Moto G64 5G के तीन कलर ऑप्शन और दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है। इसे MediaTek Dimensity 7025 SoC के साथ लिस्ट किया गया है। Moto G64 5G में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।

अपनी इंडिया वेबसाइट पर एक लिस्टिंग के जरिए Motorola ने Moto G64 5G के फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। इसे आइस लाइलैक, मिंट ग्रीन और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन और 8GB + 128GB व 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में दिखाया गया है। यह ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7025 SoC पर काम करेगा।

Moto G64 5G में Android 14-आधारित My UX है। Android 15 और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होने की पुष्टि की गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 8-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर शामिल है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

लिस्टिंग के अनुसार, Moto G64 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में उपलब्ध कनेक्टिविटी ऑप्शन में FM रेडियो, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेइदु, एक 3.5 mm हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह IP52-रेटेड बिल्ड के साथ आता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।

Motorola ने Moto G64 5G में 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी है। इसका माप 161.56x73.82x8.89 mm और वजन 192 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Good main rear camera
  • Ultra-wide camera offers auto-focus
  • Gorilla Glass protection
  • कमियां
  • Eligible for 1 Android OS update
  • 33W charging is slow
  • Thick bezels
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »